Search

पीएम मोदी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले, कहा, यूक्रेन युद्ध अर्थव्यवस्था, राजनीति और मानवता का मुद्दा है

Hiroshima : जापान के हिरोशिमा में आज शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच मुलाकात होने की खबर है. दोनों देशों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर वार्ता हुई है. जान लें कि पीएम मोदी जी-7 समिट में शामिल होने 19 मई को हिरोशिमा पहुंचे हैं.                     नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के  लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने जापान के पीएम फुमियो किशिदा से जापान और भारत की जी-7 और जी 20 की अध्यक्षता के तहत आने वाली वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की. पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मिले.

मोदी और जेलेंस्की कई बार फोन पर बात कर चुके हैं

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से पीएम मोदी की मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है. बता दें कि इससे पहले मोदी और जेलेंस्की कई बार फोन पर बात कर चुके हैं.यह पहली बार है, जब दोनों नेताओं की आमने-सामने बातचीत हुई है. बातचीत के क्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन युद्ध दुनिया का बड़ा मसला है. इसका असर पूरी दुनिया पर है.

भारत युद्ध के समाधान के लिए  कुछ भी कर सकता है

मोदी ने कहा कि मेरे लिए यह सिर्फ एक मुद्दा नहीं, बल्कि यह अर्थव्यवस्था, राजनीति और मानवता का मुद्दा है. कहा कि भारत युद्ध के समाधान के लिए जो कुछ भी कर सकता है, करेगा. युद्ध की पीड़ा क्या होती है, यह बात आप (यूक्रेन) हम सबसे अधिक जानते हैं. जेलेंस्की के साथ हुई बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद रहे. इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बातचीत की. पीएम अब जापान के बाद पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया भी जायेंगे. जापान के निमंत्रण के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति भी जी 7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे.

मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सार्थक द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सार्थक द्विपक्षीय बैठक की और व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग, रक्षा क्षेत्र में सह-उत्पादन और विनिर्माण तथा असैन्य परमाणु सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने यहां हिरोशिमा में जी-7 के शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की. वार्ता के दौरान, उन्होंने बैस्टिल डे (फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस) के लिए जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस की आगामी यात्रा पर भी चर्चा की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ सार्थक बैठक की. दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment