Search

 
 
 

पीएम मोदी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यरत कर्मियों से की मुलाकात

 
 Ranchi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से रांची एयरपोर्ट में मुलाक़ात की. उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई. पीएम ने कहा, मुझे गर्व है कि हमारी पार्टी में ऐसे अनेक कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे हैं. कार्यालय कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए अपने अनुभवों को भी साझा किया. पीएम से मुलाकात कर सभी कर्मचारी भावविभोर दिखे. कहा कि पीएम से मिल कर ऐसा लगा, जैसे सारी खुशियां मिल गयी हो. उन्होंने हम सबसे बात की हमारा हाल जाना. हमारे परिवार के बारे में जाना.  इतने कम समय में से भी हम सबसे मिलने के लिए उन्होंने समय निकाला, यह बात ही बड़ी बात है.

पीएम ने कहा, आपलोगों के साथ चार पीना बनता है

कर्मियों से मुलाकात के बाद पीएम ने सहज कहा कि तब तो एक बार आप सब लोगों के साथ बैठ कर चाय पीना जरूर बनता है. उन्होंने वादा किया कि वे जब झारखंड प्रदेश कार्यालय आयेंगे तो उन सबके साथ फिर मिलेंगे और चाय पीयेंगे.

इन्होंने की पीएम से मुलाकात

पीएम से मिलनेवालों में सत्येंद्र कुमार सिंह, बिपिन महतो ,प्रवीण कुमार (मीकू),विदेशी मांझी ,फुलो देवी ,महाशंकर झा. प्रद्यूमन सिंह, संजय कुमार सिंह, रवि प्रसाद, सुनील पासवान, परीक्षित महतो, जय सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही