Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने धनुषकोडी में रामनाथस्वामी मंदिर और श्री कोदंड राम रामस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की

Advertisement
Advertisement
Rameshwaram : पीएम मोदी ने आज रविवार को तमिलनाडु दौरे के तीसरे दिन सुबह भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की. खबर है कि मंदिर परिसर के अंदर 22 तीर्थों में पीएम ने डुबकी लगाई. जानकारी के अनुसार पीएम दो और जगहों पर जायेंगे, जिनका रामायण से सीधा संबंध है.                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

         नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

धनुषकोडी स्थित अरिचल मुनाई पॉइंट में अनुष्ठान किया

इस क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने धनुषकोडी स्थित अरिचल मुनाई पॉइंट में अनुष्ठान किया,  कहा जाता है कि ये  वही जगह है, जहां से राम सेतु का निर्माण शुरू हुआ था. इसी स्थान पर भगवान राम ने पहली बार विभीषण से मिले थे. अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री श्री कोदंड राम रामस्वामी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की. कोदंड राम का अर्थ है धनुषधारी राम. जान लें कि प्रधानमंत्री पूर्व में अपने दक्षिण भारत के दौरे पर रामायण काल से जुड़े महत्वपूर्ण जगहों के दर्शन कर चुके हैं.

श्रीरंगम और रामेश्वरम में श्री रंगनाथस्वामी और अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिरों का दौरा किया

बतादें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को चेन्नई में खेलो इंडिया गेम्स 2023 का उद्घाटन किया था. शनिवार को उन्होंने श्रीरंगम और रामेश्वरम में क्रमशः श्री रंगनाथस्वामी और अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिरों का दौरा किया. रामायण से जुड़े तमिलनाडु के मंदिरों का उनका दौरा सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले हो रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही