Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

19 को पीएम मोदी और 17 से अमित शाह झारखंड के दो दिनी दौरे पर

अमित शाह रांची में करेंगे रोड शो और बोकारो में चुनावी सभा करेंगे संबोधित

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई को फिर झारखंड आएंगे. वह जमशेदपुर से बीजेपी उम्मीदवार विद्युत वरण महतो के समर्थन में घाटशिला में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री अब तक झारखंड में पांच चुनावी सभा व राजधानी रांची में रोड शो कर चुके हैं. उनकी चाईबासा, पलामू, गुमला, चतरा व गिरिडीह में चुनावी सभा हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री के झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 मई से दो दिनी झारखंड दौरे पर रहेंगे. 17 मई को रांची के चुटिया में रोड शो करेंगे. 18 मई को बोकारो में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले अमित शाह ने खूंटी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/high-court-lawyers-angry-over-court-action-against-lawyer/">BREAKING

: वकील के खिलाफ कोर्ट के एक्शन से हाईकोर्ट के वकीलों में आक्रोश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही