Search

 
 
 

जयंती विशेष : पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस व बाला साहब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी

 
NewDelhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की. मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि पराक्रम दिवस पर भारत के लोगों को बधाई. आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम उनके जीवन और साहस का सम्मान करते हैं. हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए उनका अटूट समर्पण आज भी प्रेरित करता है. बता दें कि सरकार ने साल 2021 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन (23 जनवरी) को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.

लाल किले में आयोजित पराक्रम दिवस समारोह में शामिल होंगे पीएम

बता दें कि प्रधानमंत्री आज शाम लाल किले में पराक्रम दिवस समारोह में शामिल होंगे. इस अवसर पर पुरालेखों की प्रदर्शनियां, दुर्लभ तस्वीरें और दस्तावेज प्रदर्शित की जायेंगी. जिनसे नेताजी और आजाद हिंद फौज की उल्लेखनीय यात्रा का परिचय मिलेगा. ये समारोह 31 जनवरी तक चलेगा. पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल अंडडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया था.

अपने नेतृत्व व आदर्शों के प्रति अडिग समर्पण के कारण आज भी लोगों के दिलों में राज करते ठाकरे 

पीएम मोदी ने शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे को भी उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित की. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बाला साहब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं. वह एक विशाल शख्सियत थे. जिनका महाराष्ट्र के राजनीतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर प्रभाव अद्वितीय है. कहा कि अपने नेतृत्व, अपने आदर्शों के प्रति अडिग समर्पण और गरीबों व दलितों के लिए बोलने की प्रतिबद्धता के कारण अनगिनत लोगों के दिलों में वह राज करते हैं. बता दें कि बाला साहब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था. उन्होंने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी. बाला साहब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे पार्टी की कमान संभाल रहे हैं. वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही