Search

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, जनता ने एनडीए पर तीसरी बार विश्वास जताया, अभूतपूर्व पल है...

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर पहली बार बयान दिया है. एक्स हैंडल पर ट्वीट कर उन्होंने कहा कि देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है. भारत के इतिहास में यह एक अभूतपूर्व पल है.  मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं.         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि  लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा छू नहीं पा रही है. भाजपा 239 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है, जबकि भाजपा नीत एनडीए 290 सीटों पर आगे चल रहा है. नतीजों को लेकर प्रधानमंत्रीमोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.   पीएम मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नयी ऊर्जा, नयी उमंग, नये संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं.

धन्यवाद ओडिशा! यह सुशासन और ओडिशा की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने की एक शानदार जीत 

पीएम मोदी ने ओडिशा में भाजपा की शानदार जीत पर लिखा,   धन्यवाद ओडिशा! यह सुशासन और ओडिशा की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने की एक शानदार जीत है. भाजपा लोगों के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को प्रगति की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. मुझे हमारे सभी मेहनती पार्टी कार्यकर्ताओं पर उनके प्रयासों के लिए बहुत गर्व है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment