Search

 
 
 

गोधरा दंगों पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की पीएम मोदी ने तारीफ की, कहा, सच्चाई सामने आ रही है...

 
NewDelhi : हाल ही में रिलीज हुई गोधरा(गुजरात) दंगों पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट हालांकि बॉक्स ऑफिस पर सुस्त है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान इस फिल्म ने अपनी ओर खींचा है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी राय साझा करते हुए पीएम मोदी ने इस फिल्म(द साबरमती रिपोर्ट) को अच्छी बताया है. कहा कि जो सच होता है वो सामने आ ही जाता है.

एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- बहुत बढ़िया कहा आपने. ये अच्छी बात है कि ये सच्चाई सामने आ रही है, और वो भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें. एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है. आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आ ही जाते हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही