Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने निकाय चुनावों में बंपर जीत पर गुजरात के लोगों की सराहना की, लार्सन एंड टुब्रो की यूनिट का जायजा लिया

पीएम मोदी ने याद करते हुए कहा, 1987 में सूरत से शुरू हुई उनकी राजनीतिक विजय की यात्रा अनवरत जारी है. इससे पूर्व पीएम मोदी हजीरा में लार्सन एंड टुब्रो की इंडस्ट्रियल फैसिलिटी का जायजा लिया.
Advertisement
Advertisement

Surat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को यहां सूरत सहित पूरे गुजरात के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोग लगातार अपना आशीर्वाद भाजपा को दे रहे हैं. पीएम ने कहा कि मैं  स्थानीय निकाय चुनाव के बाद पहली बार सूरत आया हूं,

 

पीएम ने कहा कि ढाई दशक से ज्यादा समय बीत गया है, आप लगातार अपना आशीर्वाद हमें दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य में जिला परिषदों, तालुका पंचायतों, नगर पालिकाओं सहित नगर निगमों के चुनाव हुए. इन चुनावों में  गुजरातवासियों ने भाजपा को समर्थन देते हुए सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये.

 

पीएम ने कहा कि आज वे विशेष रूप से बहुत खुश हैं. पीएम मोदी ने याद करते हुए कहा, 1987 में सूरत से शुरू हुई उनकी राजनीतिक विजय की यात्रा अनवरत जारी है. इससे पूर्व पीएम मोदी हजीरा में लार्सन एंड टुब्रो की इंडस्ट्रियल फैसिलिटी का जायजा लिया.

 

पीएम मोदी ने  लगभग 18,800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया.वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज छह-सात का लोकार्पण किया. इसके अलावा उन्होंने 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन किया.  

  
 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही