Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी भूटान पहुंचे, पीएम शेरिंग ने किया स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया

पीएम मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान पहुंचे Thimphu :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज शुक्रवार को भूटान पहुंचे. पारो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे ने नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री भूटान के अपने समकक्ष शेरिंग टोबगे के साथ भी बातचीत करेंगे.  नरेंद्र मोदी भूटान के दो दिवसीय राजकीय यात्रा का उद्देश्य भूटान के साथ भारत के अनूठे संबंधों को और मजबूत बनाना है. बता दें कि पीएम मोदी की राजकीय यात्रा 21 और 22 मार्च को होनी थी. लेकिन भूटान में खराब मौसम के कारण इसे टाल दिया गया था.

भूटान पहुंचने से पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी भूटान पहुंचने से पहले `एक्स` पर एक पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा कि भूटान के रास्ते में हूं, जहां मैं भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा. मैं भूटान नरेश, भूटान के चौथे नरेश और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे से मुलाकात करने के लिए उत्साहित हूं.  बता दें कि भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे भी बीते सप्ताह पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आये थे. जनवरी में शीर्ष पद संभालने के बाद शेरिंग टोबगे की यह पहली विदेश यात्रा थी.

दोनों पक्षों को पारस्परिक हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर किया जायेगा विचार

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी की दो दिवसीय राजकीय यात्रा दोनों पक्षों को पारस्परिक हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलेगा.साथ ही दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए आपसी अनुकरणीय साझेदारी को विस्तारित और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया जा सकेगा. विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास, समझ एवं सद्भावना पर आधारित एक अनूठी व स्थायी साझेदारी है. हमारी साझी आध्यात्मिक विरासत और दोनों देशों के लोगों के बीच मधुर संबंध हमारे असाधारण संबंधों में घनिष्ठता एवं जीवंतता का समावेश करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही