Search

 
 
 

देवघर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

 
Deoghar :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए देवघर एयरपोर्ट पर संथाल परगना के तीन लोकसभा क्षेत्र दुमका, गोड्डा और राजमहल से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी भी मौजूद रहे. इसके अलावा देवघर विधायक नारायण दास, सारठ विधायक रणधीर सिंह और राजमहल विधायक अनंत ओझा भी मौजूद रहे.  देवघर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से जमुई के लिए रवाना हो गये. वे जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां से एनडीए कोटे से लोजपा के उम्मीदवार अरुण भारती चुनाव लड़ रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही