Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंह द्वार से चलकर राम मंदिर के गर्भगृह पहुंचे पीएम मोदी, अनुष्ठान शुरू

Advertisement
Advertisement
Ayodhya :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच गये हैं. सिंह द्वार से पीएम मोदी हाथ में चांदी का छत्र लेकर आये और राम मंदिर के गर्भगृह में गये. इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान शुरू हो गया. गर्भगृह में पीएम मोदी के साथ  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. इससे पहले मोदी अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. पीएमओ ने एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से अयोध्या का नजारा कैद किया है.

प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला -पीएम 

प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है. इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है. जय सियाराम.

 राम मंदिर परिसर में पहुंचे कई बॉलीवुड कलाकार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों का भी अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी है. अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, गायक अनु मलिक, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, चिरंजीवी, उनकी पत्नी सुरेखा, गायक-संगीतकार शंकर महादेवन, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, उनके पति श्रीराम माधव नेने, आयुष्मान खुराना, महावीर जैन और रोहित शेट्टी राम मंदिर पहुंच गये हैं.

सनातन का नया इतिहास रचा जा रहा - बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री  भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गये हैं. मौके पर योग गुरु ने कहा कि जब टेंट में राम लला थे तब हम आये थे और आज दिव्य-भव्य मंदिर बन गया है. यह सनातन का नया इतिहास रच रहा है. राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम राज्य की शुरुआत हो रही है. वहीं रिलायंस जीयो के अध्यक्ष आकाश अंबानी भी इस महत्वपूर्ण दिन का साक्षी बनने के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जायेगा. हमें यहां आकर बहुत खुशी हो रही है.

राम भक्तों का सपना आज पूरा होने जा रहा है-चिराग

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा भी राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंच चुके हैं. आध्यात्मिक गुरु देवकी नंदन ठाकुर मंदिर जाने के क्रम में कहा कि सनातनियों को भगवान राम के आने की बहुत-बहुत बधाई. वहीं रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी राम नगरी पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि दशकों से राम भक्तों ने जो सपना देखा था आज वो पूरा होने जा रहा है... इस इच्छा शक्ति यानी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढ़ेर सारी बधाई. इस कलयुग में एक नये त्रेतायुग की शुरुआत है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही