Search

 
 
 

पीएम मोदी लाओस पहुंचे, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

 
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर आज गुरुवार को लाओस  पहुंचे.  वहां उनका भव्य स्वागत हुआ. वे   21वें आसियान-भारत और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, रवाना होने से पूर्व श्री मोदी ने  विश्वास जताया कि आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलनों में भाग लेने के लिए लाओस की उनकी यात्रा आसियान देशों के साथ संबंधों को और गहरा करेगी.

भारत इस साल एक्ट ईस्ट नीति का दशक पूरा कर रहा है

पीएम ने कहा कि भारत इस साल एक्ट ईस्ट नीति का दशक पूरा कर रहा है. कहा कि वे  आसियान नेताओं के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा करेंगे. यह हमारे सहयोग की भविष्य की दिशा तय करंगे.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मुहैया करायेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही