Search

 
 
 

पीएम मोदी नॉर्वे पहुंचे, भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, स्वीडन ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

रविवार को  पीएम मोदी के विमान के स्वीडन की हवाई सीमा में घुसते ही स्वीडिश वायु सेना के ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने पीएम के विमान को एस्कॉर्ट किया. लड़ाकू विमान प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा घेरा देते हुए गोथेनबर्ग एयरपोर्ट तक साथ आये.
 

Oslo  : प्रधानमंत्री मोदी आज सोमवार को स्वीडन की यात्रा समाप्त कर नॉर्वे पहुंचे. यहां उनका भव्य स्वागत किया गया.  वे कल मंगलवार को ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्थ देश शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

 

 

खबर है कि इस भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के अलावा नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के उनके समकक्ष शिरकत करेंगे.

 

इससे पूर्व रविवार, 17 मई को प्रधानमंत्री मोदी के स्वीडन पहुंचने पर गोथेनबर्ग में उनका भव्य स्वागत किया गया. स्वीडिश प्रधानमंत्री  उल्फ क्रिस्टरसन खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे.

 

 

पीएम ने स्वीडन में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस से नवाजा गया.

 

 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय  यूरोप के चार देशों के दौरे पर हैं.इससे पहले मोदी 2018 में स्वीडन आये थे, यहां  पहला भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन हुआ था.

 

अहम खबर है कि रविवार को  पीएम मोदी के विमान के स्वीडन की हवाई सीमा में घुसते ही स्वीडिश वायु सेना के ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने पीएम के विमान को एस्कॉर्ट किया.

 

लड़ाकू विमान प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा घेरा देते हुए गोथेनबर्ग एयरपोर्ट तक साथ आये.  खबर है कि भारत और स्वीडन के बीच सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, प्रौद्योगिकी, और नवाचार के क्षेत्रों में छह महत्वपूर्ण समझौते हुए हें.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही