Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी को मिला अमेरिका का सर्वोच्च सैन्य सम्मानों में शामिल Legion of Merit अवार्ड, भाजपा गदगद

 NewDelhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका द्वारा अपने सर्वोच्च सैन्य सम्मानों में शामिल प्रतिष्ठित लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की खबर से भाजपा गदगद है. जान लें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार प्रदान किया है. मोदी को अपने नेतृत्व में भारत और अमेरिका की द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है इसे भी पढ़े : ब्रिटेन">https://lagatar.in/who-spoke-on-the-new-superspreader-strain-of-corona-virus-found-in-britain-do-not-panic-it-is-part-of-the-development-of-the-virus/11565/">ब्रिटेन

में मिले कोरोना वायरस के नये सुपरस्प्रेडर स्ट्रेन पर बोला WHO, घबरायें नहीं, यह वायरस के विकास का  हिस्सा

भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया. उन्हें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ’ब्रायन ने व्हाइट हाउस में सोमवार को यह पुरस्कार दिया. ब्रायन ने एक ट्वीट में कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने "भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने में उनके नेतृत्व के लिए लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया है. इसे भी पढ़े :  ">https://lagatar.in/toronto-activist-karima-balochs-dead-body-found-who-considered-modi-as-brother-the-suspicion-towards-pakistan/11522/">

  टोरंटो :  मोदी को भाई मानने वाली ऐक्टिविस्ट करीमा बलोच का शव मिला,  शक की सूई पाकिस्तान की ओर

लीजन ऑफ मेरिट किसी देश या सरकार के प्रमुख को दिया जाता है

लीजन ऑफ मेरिट अमेरिका के सबसे सम्मानित अवॉर्ड में से एक है, जो कि किसी देश या सरकार के प्रमुख को दिया जाता है. ब्रायन ने अगले ट्वीट में कहा कि ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया है. दोनों देशों के राजदूतों ने यह सम्मान ग्रहण किया.

भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर  की

इस उपलब्धि पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रतिष्ठित लीजन ऑफ मेरिट  पुरस्कार प्रदान किया जाना पीएम मोदी की दूरदृष्टि, नेतृत्व और कूटनीति को दर्शाता है. कहा कि भारत आज एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत-अमेरिका संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए है. अमित शाह ने  प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि यह पुरस्कार एक वैश्विक नेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता को दर्शाता है जो विश्व शांति के लिए निरंतर काम कर रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा यह पुरस्कार वैश्विक समुदाय द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर मुहर है.    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही