Search

पीएम मोदी ने युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसानों पर केंद्रित भाजपा का घोषणापत्र जारी किया

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज रविवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया गया भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को सशक्त करने के अलावा सम्मानजनक व गुणवत्तापूर्ण जीवन और निवेश से नौकरी पर केंद्रित है. पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद अपनी बात रखी.                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

हमारा फोकस सम्मानपूर्वक और गुणवत्तापूर्ण जीवन और निवेश से नौकरी पर 

कहा कि पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है और एक बड़ा कारण है कि 10 वर्षों में पार्टी ने इसके हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है. उन्होंने कहा, भाजपा ने मेनिफेस्टो की सुचिता को फिर स्थापित किया है. यह संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है. हमारा फोकस सम्मानपूर्वक और गुणवत्तापूर्ण जीवन पर और निवेश से नौकरी पर है.

70 वर्ष की आयु से ऊपर का हर बुजुर्ग आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जायेगा

उन्होंने कहा कि अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जायेगा. उन्होंने कहा, 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी. उन्होंने कहा, हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और किफायती हो.

एक राष्ट्र एक चुनाव, जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिकता संहिता कानून को प्राथमिकता

घोषणापत्र में पीएम मोदी ने तीसरी टर्म की सरकार के लिए नये लक्ष्य गिनाये. बता दें कि पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में एक राष्ट्र एक चुनाव, जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिकता संहिता कानूनों को प्राथमिकता दी है.प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी का संकल्प पत्र बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के दिन जारी किया गया है. आज बहुत ही शुभ दिन है. देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है. आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था

भाजपा के संकल्प पत्र का मसौदा तैयार करने के लिए पार्टी ने पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था. समिति ने कई बैठकों के बाद संकल्प पत्र को अंतिम रूप दिया. समिति में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रीजीजू, अर्जुनराम मेघवाल के अलावा गुजरात के सीए भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कुल 27 नेता शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment