Search

 
 
 

स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन

 
NewDelhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. मोदी ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता के प्रति उनके अटूट समर्पण को देश याद रखेगा. पीएम ने `एक्स` पर लिखा कि "वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. हमारे देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए भारत उनकी वीरता और अटूट समर्पण को हमेशा याद रखेगा. उनका योगदान हमें अपने देश के विकास और समृद्धि के वास्ते प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है. बता दें कि हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे दामोदर सावरकर का निधन 26 फरवरी 1966 को हुआ था.

सावरकर जी के जीवन का हर क्षण राष्ट्र के लिए समर्पित रहा - शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विनायक दामोदर सावरकर को पुण्यतिथि पर याद किया. शाह ने एक वीडियो पोस्ट कर लिखा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को अपने विचार और दृढ़ संकल्प से मजबूती देने वाले वीर सावरकर जी को पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. सावरकर जी के जीवन का हर क्षण राष्ट्र के लिए समर्पित रहा. देश को स्वतंत्र कराने की उनकी अटल आकांक्षा को कालापानी की यातनाएं भी डिगा नहीं पायी. अस्पृश्यता को देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा मानने वाले सावरकर जी ने अपने अविरल संघर्ष, ओजस्वी वाणी और कालजयी विचारों से जन-जन को स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. स्वभाषा, स्वभूषा व स्वदेश के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले स्वातंत्र्यवीर का त्याग व राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को ध्रुवतारे के समान दिशा दिखाती रहेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही