एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने गोला प्रखंड के एक दर्जन पंचायतों में किया जनसंपर्क खोरठा में भाषण और खटिया पर बैठकर संवाद की हो रही है चर्चा Ramgarh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल रविवार सुबह से ही रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र के पुरुलिया और बोकारो जिले के सिमाना क्षेत्र के गांव गली डगर में देर शाम तक जनसंपर्क और जनसंवाद करते रहे. सांसद उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट देने और तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की अपील की. वहीं मनीष जायसवाल का गोला चौक पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. इसके बाद गोला प्रखंड क्षेत्र के चोकाद पंचायत स्थित ग्राम चक्रवाली से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. तत्पश्चात खाखरा, ऊपर खाखरा, चोकाद, पतरातू, प्रखंड डुंडी गाछी, बेटूलकलां, बिसा, मुरुडीह, संग्रामपुर, अवराडीह, सुथरपुर, ऊपर बरगा, हेठ बरगा, बरलंगा बस्ती, सरगडीह, डिमरा, सोकला, सोनडिमरा, नावाडीह, हारूबेड़ा, कोराम्बे, घाघरा, छोटकी हेसल, पूरबडीह, रायपुरा, बाघाकुदर, बरियातू सहित अन्य गांवों में तुफानी जनसंपर्क अभियान चलाया. जहां हर गांव में स्थानीय लोगों ने प्रचंड गर्मी के बावजूद भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मनीष जायसवाल का अभिनंदन किया और चुनाव में पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-jail-court-set-up-in-birsa-munda-central-jail-two-prisoners-released/">रांची
: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में लगा जेल अदालत, दो कैदी हुए रिहा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/21rc_m_82_21042024_1-1.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
गिरिडीह में एनडीए प्रत्याशी को देगा समर्थन, मगर कोई समर्थन तो मांगे : खीरू महतो
: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में लगा जेल अदालत, दो कैदी हुए रिहा
मनीष जायसवाल ताबड़तोड़ कर रहे जनसंपर्क
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोला प्रखंड स्थित बरलंगा भाजपा मंडल के तूफानी दौरे के क्रम में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल द्वारा खोरठा भाषा में भाषण देना और खटिया में बैठकर ग्रामीणों संग संवाद की स्थानीय लोगो में खूब चर्चा हो रही है. एनडीए सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल पिछले करीब 20 दिनों से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 20 भाजपा मंडलों का तूफानी दौरा कर चुके हैं. इस दौरान वे प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक पंचायतों के दर्जनों गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.alt="" width="600" height="340" />
पीएम मोदी सर्वमान्य नेता, गठबंधन में न नीति न नीयत : मनीष
चुनाव प्रचार के दौरान मनीष जायसवाल ने कहा कि करीब 62 सालों तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन गरीबों के उत्थान के लिए एक भी योजनाओं का संचालन नहीं किया. वहीं मोदी सरकार ने महज 10 सालों में गरीबों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा. गरीबी रेखा से लोगों को ऊपर उठाने का सकारात्मक पहल किया. कांग्रेस जिस इंडी महागठबंधन के साथ है उसमे ना नेता है, ना नीयत और ना ही कोई नीति. वहीं हमारे एनडीए गठबंधन में सर्वमान्य और विश्वस्तर के नेता नरेंद्र मोदी हैं. मोदी सरकार बनाने के लिए उन्होंने कमल फूल छाप पर ही मतदान करने की अपील की. इसे भी पढ़ें-जदयू">https://lagatar.in/jdu-will-support-nda-candidate-in-giridih-but-someone-should-ask-for-support-khiru-mahato/">जदयूगिरिडीह में एनडीए प्रत्याशी को देगा समर्थन, मगर कोई समर्थन तो मांगे : खीरू महतो
Leave a Comment