Search

 
 
 

जर्मनी में भारतीयों के बीच बोले पीएम मोदी, इमरजेंसी लोकतंत्र पर काला धब्बा

 
Lagatar Desk: पीएम नरेंद्र मोदी जर्मनी दौरे पर हैं. वहां म्यूनिख शहर में उन्होंने भारतीयों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को मदर ऑफ डेमोक्रेसी कहा जाता है, और लोकतंत्र में इमरजेंसी काले दिन के समान होता है. मोदी ने कहा कि आज के ही दिन भारत में 47 साल पहले लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की गई थी. लेकिन अब भारत टेक्नोलॉजी के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है. हम ड्रोन टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं. और देश में तेजी से इसका विकास हुआ है. हमारा देश पुरानी मानसिकता से बाहर निकल रहा है. आज दुनिया भारत के साथ चलना चाहती है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/jharkhand-news-updates-evening-news-diary-26-june-2022/">शाम

की न्यूज डायरी।।27 June।।मांडर में जीतीं शिल्पी।।नहीं सुलझ रही बकोरिया की गुत्थी।।यूपीःउपचुनाव के नतीजों ने चौंकाया।।शिवसेना के बागियों पर केंद्र मेहरबान।।जर्मनी में भारतीयों के बीच PM मोदी।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

भारत के हर गांव में हो रहा विकास

अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत के हर गांव में विकास की गंगा बह रही है. लोग डिजिटली सुविधाओं का लाभ पा रहे हैं. हमारी तकनीक किसी को भी हैरान कर सकती है. सही नियत के साथ चलने से ही देश का विकास हो सकता है. उन्होंने कहा कि हम भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने में जुटे हैं. हमने कोरोना में बड़ी आबादी को मुफ्त अनाज दिया. साथ ही देश के हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन लगाया. जिससे आबादी सुरक्षित रह सके. बच्चों के लिए भी वैक्सीन जल्द आ जाएगी. इसे भी पढ़ें- 22">https://lagatar.in/congress-captured-mandar-after-22-years-shilpi-leader-tirkey-won-by-23517-votes-gangotri-said-mandate-approved/">22

साल बाद मांडर पर कांग्रेस का कब्जा, 23517 वोट से जीतीं शिल्पी नेता तिर्की, गंगोत्री बोलीं- जनादेश मंजूर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही