Search

पीएम मोदी ने कहा, युवाओं को बढ़ावा देने से डरती है कांग्रेस, परिवार संचालित पार्टियों के शासनवाले राज्य बर्बाद हो गये

Hyderabed : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह युवा नेताओं को बढ़ावा देने से डरती है. पीएम मोदी ने संगारेड्डी (तेलंगाना) में आयोजित एक सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर परोक्ष रूप से तंज कसा. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी अब 75-80 साल से अधिक उम्र के लोगों को अध्यक्ष नियुक्त कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि परिवारवादी पार्टियां उन्हें निशाना बना रही हैं क्योंकि वह उनके हजारों करोड़ रुपये के घोटालों का पर्दाफाश कर रहे हैं.                                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 कभी कोई निजी हमला नहीं किया, परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई  

मोदी ने यहां भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कोई निजी हमला नहीं किया बल्कि परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई है. कहा कि कांग्रेस और उसके दोस्त अब उन्हें और उनके जनता रूपी परिवार को गाली दे रहे हैं, क्योंकि वह जनता को दी गयी गारंटी को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा, ‘जब मैं परिवारवाद का विरोध करता हूं...क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और युवाओं को नये अवसर नहीं देता है... तो वे इसका जवाब नहीं देते हैं, लेकिन कहते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है.

50 साल का आदमी आकर आगे बढ़ जाता है तो परिवार का क्या होगा

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने कभी भी 50 साल से कम उम्र के किसी व्यक्ति को पदोन्नति नहीं दी. मोदी ने कहा, कांग्रेस पहले वंशवादी नहीं थी. यह 50 साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को बढ़ावा नहीं देती है. यदि उन्हें किसी को नियुक्त करना है तो वे किसी ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करेंगे जो 75-80 वर्ष का हो, 85 वर्ष का हो. उन्हें डर है कि अगर 50 साल का आदमी आकर आगे बढ़ जाता है तो परिवार का क्या होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक, जहां-जहां परिवार संचालित पार्टियां शासन कर रही हैं, वे राज्य बर्बाद हो गये हैं. उन्होंने कहा कि वे परिवार मजबूत जरूर हुए हैं, लेकिन राज्य नहीं.

प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद के उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

रैली को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कड़ी सुरक्षा के बीच श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर के पुजारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को देवी की एक तस्वीर भेंट की. पिछली रात यहां राज भवन में ठहरे पीएम मोदी मंदिर में दर्शन करने के बाद संगारेड्डी जिले के लिए रवाना हो गये. वहां 6,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की और एक रैली को भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment