Search

पीएम मोदी ने कहा, लोगों के बीच दरार पैदा करती है द्रमुक और कांग्रेस, परिवारवादी पार्टी हैं दोनों..

 Tirunelveli :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर आज बुधवार को जमकर निशाना साधा और उस पर केंद्रीय योजनाओं में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने अयोध्या में श्री राम मंदिर पर चर्चा के दौरान संसद से बहिर्गमन करने को लेकर भी द्रमुक की आलोचना की. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मोदी ने संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान विपक्ष के बहिर्गमन का स्पष्ट रूप से संदर्भ देते हुए कहा कि द्रमुक का भाग जाना लोगों की आस्था के प्रति उसकी नफरत को दर्शाता है. प्रधानमंत्री ने द्रमुक और उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और उन पर लोगों के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया और परिवारवाद की राजनीति के लिए उनकी आलोचना की. मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, तमिलनाडु का श्री राम से जुड़ाव जगजाहिर है. अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले, मैं धनुषकोडी (तमिलनाडु) समेत विभिन्न मंदिरों में गया था. पूरा देश खुश था कि इतने सालों बाद मंदिर बन रहा है. संसद में इससे जुड़ा मामला उठा तो द्रमुक के सांसद भाग खड़े हुए.  प्रधानमंत्री ने कहा, द्रमुक ने फिर साबित कर दिया कि वह आपकी आस्था से कितनी नफरत करती है.

आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतेंगे

उन्होंने कहा, द्रमुक और कांग्रेस लोगों, समाज के बीच दरार पैदा करते हैं, जबकि हम सभी को परिवार के रूप में देखते हैं.  मोदी ने सत्तारूढ़ द्रमुक पर तमिलनाडु में केंद्रीय योजनाओं में सहयोग नहीं करने का भी आरोप लगाया और परिवारवाद की राजनीति को लेकर द्रविड़ पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतेगी. उन्होंने कहा, अब तो विपक्ष भी कह रहा है कि भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस बार अधिक सीट जीतेंगे.

17 हजार करोड़ से अधिक की नयी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

इससे पहले पीएम मोदी ने 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की नयी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने थूथुकुडी के निकट कुलसेकरापट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नये प्रक्षेपण परिसर का शिलान्यास किया, जिसकी लागत लगभग 986 करोड़ रुपये है और इसके बनकर तैयार होने पर यहां से प्रति वर्ष 24 प्रक्षेपण किये जा सकेंगे. इसरो के इस नये परिसर में मोबाइल लॉन्च स्ट्रक्चर’ (एमएलएस) तथा 35 केन्द्र शामिल हैं. इससे अंतरिक्ष अन्वेषण क्षमताओं को बढ़ाने में मदद मिलेगी.

संप्रग सरकार ने तमिलनाडु की उन्नति के लिए कोई काम नहीं किया 

इस क्रम में  संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर तमिलनाडु की उन्नति के लिए कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया. कहा कि समाचार पत्र और टीवी चैनल केंद्र के प्रयासों को दिखाना चाहते हैं लेकिन ‘सरकार उन्हें ऐसा करने की इजाजत तक नहीं दे रही.. मोदी ने जोर देकर कहा, `लेकिन हम विकास कार्यों से पीछे नहीं हटेंगे. तमिलनाडु के तूतीकोरिन में भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन जलमार्ग पोत को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लगातार प्रयासों के कारण परिवहन बढ़ने से तमिलनाडु में जीवन में सुगमता आयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//