Search

 
 
 

पीएम मोदी बोले, डीएमके को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं, विज्ञापन में चीन का रॉकेट चिपकाया

 
 Chennai : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन आज बुधवार को कुलाशेखरपट्‌टीनम में ISRO के नये लॉन्च कॉम्प्लेक्स की नींव रखी. इस अवसर पर राज्य में सत्तारूढ़ डीएमके ने एक विज्ञापन जारी किया है. इस विज्ञापन से राज्य में सियासी बवाल मच गया है. ISRO के इस प्रोजेक्ट को लेकर राज्य की डीएमके सरकार द्वारा स्थानीय अखबारों में एक विज्ञापन जारी किया गया. लेकिन विज्ञापन में भारतीय राकेट के बजाय चीन का रॉकेट नजर आ रहा है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

SRO लॉन्च पैड का श्रेय लेने के लिए चीन का स्टिकर चिपका दिया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Isro-chini-rocket.gif"

alt="" width="600" height="400" /> पीएम मोदी ने तिरुनेलवेली में आयोजित रैली में अखबार के विज्ञापन को लेकर डीएमके सरकार को निशाने पर लिया. कहा कि डीएमके सरकार भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. आरोप लगाया कि डीएमके सरकार विज्ञापन देती हैं और इसमें भारत की अंतरिक्ष की तस्वीर भी शामिल नहीं करती है. अब उन्होंने ISRO लॉन्च पैड का श्रेय लेने के लिए चीन का स्टिकर चिपका दिया.

डीएमके  सरकार झूठा श्रेय लेने के लिए हमेशा आगे रहती है

पीएम ने कहा कि डीएमके (स्टालीन) सरकार एक ऐसी पार्टी है जो काम नहीं करती है, लेकिन झूठा श्रेय लेने के लिए हमेशा आगे रहती है. आरोप लगाया कि डीएमके सरकार हमारी योजनाओं पर अपने स्टिकर चिपकाती है. भाजपा ने आरोप लगाया, डीएमके ने देश की संप्रभुता को दरकिनार किया

डीएमके सरकार का चीन के प्रति प्रेम कम नहीं हुआ :  के अन्नामलाई 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने डीएमके सरकार पर हल्ला बोलते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. डीएमके सरकार का चीन के प्रति प्रेम कम नहीं हुआ. आज का विज्ञापन इसका उदाहरण है. के अन्नामलाई ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए X पर लिखा, डीएमके मंत्री थिरु अनिता राधाकृष्णन द्वारा आज तमिल अखबारों को दिया गया यह विज्ञापन चीन के प्रति डीएमके की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और हमारे देश की संप्रभुता को उन्होंने किस तरह दरकिनार किया है, यह उसका उदाहरण है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, DMK की वजह से सतीश धवन सेंटर बाहर बना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा, जब ISRO के पहले लॉन्च पैड की परिकल्पना की गयी थी, तो तमिलनाडु ISRO की पहली पसंद था. तत्कालीन CM थिरु अन्नादुरई, जो उस वक्त कंधे में गंभीर दर्द के कारण मीटिंग में शामिल नहीं हो सके थे, उन्होंने बैठक के लिए अपने एक मंत्री मथियाझागन को नियुक्त किया. अन्नामलाई के अनुसार ISRO के अधिकारियों को काफी देर तक परमिशन के लिए इंतजार करना पड़ा. बाद में वह सेंटर आंध्र प्रदेश में बनाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही