Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र की दुश्मन, भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है. कहा कि देश में अभी दो तरह की राजनीति चल रही है. एक है परिवार भक्ति की, दूसरी है देश भक्ति की. देश में कुछ राजनीतिक दल हैं जो अपने परिवारवालों के लिए काम कर रहे हैं. भाजपा ने ही परिवारवाद के खिलाफ बोलना शुरू किया और इसे चुनावी मुद्दा बनाया. लोगों को समझ आ गया है कि परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र की दुश्मन हैं और संविधान को कुछ नहीं समझती. प्रधानमंत्री भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर बोल रहे थे. इसे भी पढ़ें : Electoral">https://lagatar.in/supreme-court-agrees-to-hearing-on-electoral-bonds-calcutta-company-donated-40-crores-for-fear-of-raids/">Electoral

bond पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को राजी, कलकत्ता की कंपनी ने छापे के डर से 40 करोड़ चंदा दिया! प्रशांत भूषण ने डाली है याचिका

दशकों तक कुछ दलों ने वोटबैंक की राजनीति की

पीएम मोदी ने सुबह दस बजे ध्वजारोहण किया. इस क्रम में कहा कि दशकों तक कुछ दलों ने वोटबैंक की राजनीति की. कुछ लोगों को ही वादा करो. ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखो. भेदभाव, भ्रष्टाचार सब वोटबैंक की राजनीति के साइड इफैक्ट थे. भाजपा ने इस राजनीति को टक्कर दी है. देशवासियों को इसके नुकसान बताने में सफल रही है. पीएम वे कई बिंदुओं पर अपनी बातें रखी. कहा कि आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं. आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियां, जिसमें भारत के लिए लगातार नयी संभावनाएं बन रही हैं. पीएम ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की सरकारें वापस लौटी हैं. तीन दशकों बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 के पार पहुंची है. इसे भी पढ़ें :  NCP">https://lagatar.in/dinner-at-ncp-chief-sharad-pawars-house-nitin-gadkari-sanjay-raut-maharashtra-mlas-mps-attend-dinner-at-ncp-chief-sharad-pawars-house-nitin-gadkari-sanjay-raut-maharashtra-mlas-mps-arrive/">NCP

चीफ शरद पवार के घर पर रात्रिभोज, नितिन गडकरी, संजय राउत, महाराष्ट्र के विधायक, सासंद शामिल हुए

भाजपा कार्यकर्ता देश के सपनों का प्रतिनिधि है

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश के सपनों का प्रतिनिधि है. यह भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य काल है. देश बदल रहा है देश आगे बढ़ रहा है. देश अपने हितों के लिए अडिग रहता है, देश के पास आज नीति भी है नियत भी है. देश के पास निर्णय शक्ति भी है और निश्चय शक्ति भी है इसलिए आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं. कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है.

माता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं

बता दें कि पीए मोदी ने अपने संबोधन से पहले भारत माता की जय के नारे लगवाये. कहा कि आज नवरात्र के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा होती है. माता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं और दोनों हाथों में कमल का फूल थामे रहती हैं. पीएम मोदी से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कहा कि भाजपा गरीबों को मजबूत करने वाली पार्टी है और मोदी ने भाजपा की विकास यात्रा में अपने जीवन को लगाया है. पीएम मोदी ने इस मौके पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहार वाजपेयी, कुशाभाउ ठाकरे, राजमाता सिंधिया को याद किया. इसे भी पढ़ें :  सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-6th-april-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।06APR।।नौ IPS का ट्रांसफर।।पंचायत चुनाव की अधिसूचना इसी सप्ताह।।बीजेपी का स्थापना दिवस।।UN से क्या बोले जेलेंस्की।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

सीएम योगी आदित्यनाथ नयी टोपी में नजर आये

भाजपा के स्थापना दिव पर लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यहां सीएम योगी नयी टोपी में नजर आये.योगी ने कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है. यह यात्रा बहुत कुछ कह देती है. भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है.

7 से 20 अप्रैल तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन  

भाजपा स्थापना दिवस पर पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाने जा रही है. इस क्रम में 7 से 20 अप्रैल तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होगा. केंद्र की जन कल्याण योजनाओं को समाज के हर तबके तक पहुंचाया जायेगा. 12 अप्रैल को पूरे देश में पार्टी टीकाकरण दिवस मनायेगी. 13 अप्रैल को गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर कार्यक्रम चलेंगे. 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई जायेगी देश भर में शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसमें सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे. सभी के हाथों में कमल के निशान वाला ध्वज होगा पार्टी के अनुसार यह 42 सालों में पहली बार है कि भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर शोभा यात्रा निकाल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही