Search

 
 
 

ऑस्ट्रेलिया में बोले पीएम मोदी, मंदिरों पर हमला स्वीकार्य नहीं, दोनों देशों के बीच सौहार्द्रपूर्ण रिश्ता

 
Sidney : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बैठक में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हो रहे हमले का मुद्दा उठाया. साथ ही अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों पर भी चर्चा की गयी. बैठक के बाद पीएम मोदी और अल्बनीज ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें पीएम मोदी ने अलगाववादी तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले बर्दाश्त नहीं है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर होने वाले हमलों और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के संबंध में हमने पहले भी बात की थी और आज भी बात की है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के सौहार्दपूर्ण रिश्तों को कोई भी तत्व अपने विचारों या एक्शन से आघात पहुंचाये यह हमें स्वीकार्य नहीं है.

दोनों देशों के बीच एक ब्रिज की तरह हैं ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारत समुदाय

पीएम मोदी ने बैठक के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध टी-20 मोड में आ गये हैं. ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग दोनों देशों के बीच एक ब्रिज की तरह हैं. हमने अगले दशक को लेकर रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की और उसे नयी ऊंचाइयों को ले जाने की बात की. कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का परिपेक्ष्य केवल दो देशों तक सीमित नहीं है. दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता, शांति और विश्व कल्याण भी जुड़ा है.

नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए दोनों देश मिलकर कर रहे काम-अल्बनीज

पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों देशों में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. दोनों देशों में पहले से ही बहुत मजबूत दोस्ती है और हमारे भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय ने बहुत योगदान दिया है. पीएम मोदी के साथ मिलकर हम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को और भी मजबूत बना रहे हैं.

पीएम मोदी को एडमिरल्टी हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

पीएम मोदी ने बताया कि हिरोशिमा में हुए क्वाड समिट में हमने इंडो-पैसिफिक पर भी चर्चा की थी. भारत और ऑस्ट्रेलिया का सहयोग ग्लोबल साउथ की प्रगति में भी लाभदायक हो सकता है. द्विपक्षीय बैठक में खनन और खनिज को लेकर रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गयी. इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया ग्रीन हाइड्रोजन पर एक टास्क फोर्स के गठन का फैसला लिया गया. नये क्षेत्रों में सहयोग के दायरे पर भी दोनों देशों के बीच में विस्तृत चर्चा हुई है. द्विपक्षीय बैठक से पहले पीएम मोदी को एडमिरल्टी हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही