Search

 
 
 

बैरकपुर में बोले पीएम मोदी, यहां हर तरफ एक ही गूंज है पलटानो दरकार, भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह मेंआऊंगा

पीएम ने कहा कि यहां से वह इस उम्मीद से लौटेंगे कि उन्हें फिर यहां भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना है. कहा कि आप ही मेरा परिवार हैं. जबसे मैंने घर छोड़ा है आप(जनता) सबके बीच में रहकर सुकून मिलता है.
 

 Kolkata :  पश्चिम बंगाल विस चुनाव के लिए दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे.आज 27 अप्रैल को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. पीएम मोदी ने आज बैरकपुर में रैली और रोड शो किया. उन्होंने कहा कि यह बंगाल में उनकी आखिरी जनसभा है.

 

 

पीएम ने कहा कि यहां से वह इस उम्मीद से लौटेंगे कि उन्हें फिर यहां भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना है. कहा कि आप ही मेरा परिवार हैं. जबसे मैंने घर छोड़ा है आप(जनता) सबके बीच में रहकर सुकून मिलता है.

 

पीएम मोदी ने दावा किया कि बंगाल की दशा और दिशा बदलने वाली है. कहा कि बंगाल की धरती पर मैंने जो अनुभव किया है, उसे मैं अपने लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद समझता हूं.  

 

जनसभा में मौजूद भीड़ से गदगद मोदी ने कहा, जहां तक नजर जा रही है, बस जनता ही जनता है.पूरा बैरकपुर एक साथ बदलाव के लिए उठ खड़ा हुआ है. 

 

पीएम मोदी ने कहा, यहां हर तरफ एक ही गूंज है पलटानो दरकार.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  टीएमसी पर बरसते हुए कहा, टीएमसी के पास बंगाल के भविष्य के लिए कोई रोडमैप नहीं है. टीएमसी का 15 साल का कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं है.

 

उनके पास न विजन है और न कुछ करने की नीयत. हमें मिल कर टीएमसी के सिंडिकेट को हर हाल में हराना ही होगा. आरोप लगाया कि टीएमसी के राज में बम फैक्ट्रिया फल-फूल रही हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही