Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने जलपाईगुड़ी रैली में कहा, तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा की खुली छूट चाहती है

तृणमूल कांग्रेस सरकार बंगाल में लूटपाट और आतंक के लिए खुली छूट चाहती है.  पने जबरन वसूली करने वाले और भ्रष्ट नेताओं को बचाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के यहां आने पर उन पर हमले की साजिश रचती है.  New Delhi : तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा की खुली छूट चाहती है और यही वजह है कि ऐसे मामलों की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियों को राज्य में हमलों का सामना करना पड़ता है. आज रविवार को जलपाईगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने यह दावा भी किया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सिंडिकेट राज  कायम है और पार्टी केवल अपने भ्रष्ट नेताओं को बचाने में रुचि रखती है. उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस सरकार बंगाल में लूटपाट और आतंक के लिए खुली छूट चाहती है.  अपने जबरन वसूली करने वाले और भ्रष्ट नेताओं को बचाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों के यहां आने पर उन पर हमले की साजिश रचती है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 टीएमसी कानून और देश के संविधान की अवहेलना कर रही है

मोदी की यह टिप्पणी एक दिन पहले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक टीम पर शनिवार को भीड़ द्वारा कथित तौर पर हमले के बाद आयी है.  यह घटना उस वक्त हुई थी, जब पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में 2022 के विस्फोट मामले में दो मुख्य संदिग्धों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया था.  मोदी ने कहा, तृणमूल कांग्रेस कानून और देश के संविधान की अवहेलना कर रही है.  पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में मनोब्रत जना और बलाई चरण मैती को गिरफ्तार करने गये एनआईए के दल  पर भीड़ ने हमला कर दिया था.

मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, बल्कि मेहनत करने के लिए जन्मा है....

इससे पहले  बिहार के नवादा में भाजपा की रैली में  पीएम मोदी ने कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, बल्कि मेहनत करने के लिए जन्मा है. कहा कि पिछले 10 सालों में देशभर में जितनी तेजी से काम हुए हैं, उतनी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी. आपके वोट की ताकत ने देश को मजबूत सरकार दी और उसके कारण ही देश आज मजबूत कदम उठा रहा है. आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. कहा कि यह मोदी के कारण नहीं बल्कि आपके एक वोट के कारण हो रहा है. पीएम मोदी आज रविवार को बिहार के नवादा में भाजपा की रैली को संबोधित कर रहे थे.

मोदी देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है

पीएम ने  कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की यह महान धरती विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अपना भरपूर आशीर्वाद देगी. मोदी देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है.  प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि उसके द्वारा हाल में जारी घोषणापत्र में तुष्टिकरण की राजनीति’ की बू आ रही है. यह ऐसा है मानो इसे मुस्लिम लीग लेकर आयी हो. बिहार के नवादा जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर जमकर हमला बोला.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं, धारा 370 का क्या लेना-देना  

उन्होंने कहा, कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई छोटा पद नहीं है. वह कहते हैं कि धारा 370 का राजस्थान से क्या लेना-देना है. यह टुकड़े-टुकड़े गैंग की मानसिकता है. उनके विचार राजस्थान और बिहार के सुरक्षाकर्मियों का अपमान हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए प्राण गंवाये और उनके शव तिरंगे में लिपटे हुए वापस आये. प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस, बिहार में उसका सहयोगी राजद और विपक्षी गुट इंडिया के अन्य घटक संविधान के बारे में बात करना बहुत पसंद करते हैं. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को लागू क्यों नहीं किया? यह केवल मोदी के शासन में ही संभव हो सकता है.

इंडिया गठबंधन के लोग अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आये

प्रधानमंत्री ने तीन तलाक प्रथा के खिलाफ अपनी सरकार के कदम का भी जिक्र किया और कहा, कांग्रेस हाल ही में एक घोषणापत्र लेकर आयी है जो ऐसा प्रतीत होता है मानो यह मुस्लिम लीग का घोषणापत्र हो. इसमें तुष्टिकरण की बू आती है. उन्होंने विपक्षी गुट इंडिया पर निशाना साधते हुए कहा वे अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आये. जबकि मंदिर का निर्माण सार्वजनिक दान से किया गया है सरकारी धन से नहीं. पीएम ने कहा, रामनवमी आ रही है. उनके पापों को मत भूलिए. प्रधानमंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि इंडिया गुट के जो नेता राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए थे उन्हें अपनी पार्टियों में निष्कासन का सामना करना पड़ा. ये पार्टियां सनातन धर्म के खिलाफ बोलती हैं और दक्षिण भारत को एक अलग देश बनाने की वकालत करती हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही