Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी कर्नाटक में बोले, कांग्रेस मुझसे नफरत करती है, मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं, वे मुझे गालियां दे रहे हैं

Bengaluru : नाग भगवान शिव के गले का आभूषण है. मेरे लिए देश के लोग भगवान शिव की तरह हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी जनसभा में बोल रहे थे. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के जहरीला सांप वाले बयान पर पीएम मोदी ने नाग भगवान शिव के गले का आभूषण हैं.. वाली बात कही. इस क्रम में पीएम ने खड़गे का नाम भी नहीं लिया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस का विषय  जहरीला सांप  है

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस मुझसे नफरत करती है, क्योंकि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं. वे मुझे धमकी दे रहे हैं गालियां दे रहे हैं. कहा कि इस चुनाव के लिए कांग्रेस के पास जहरीला सांप विषय है. वे मेरी तुलना सांप से कर रहे हैं. कर्नाटक की जनता 10 मई को उन्हें इसका जवाब देगी. कांग्रेस के लोग मुझे धमकियां दे रहे हैं. कह रहे हैं मोदी तेरी कबर खुदेगी. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव सिर्फ 5 वर्षों के लिए एमएलए, मंत्री या सीएम बनाने का चुनाव नहीं है, यह चुनाव आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है.

2014 से पहले का समय  करप्शन काल था

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर बरसते हुए 2014 से पहले के समय को करप्शन काल करार देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में दुनिया ने भारत से सारी उम्मीदें छोड़ दी थी. भाजपा को दिये आपके एक एक वोट ने सारी स्थिति बदल दी. आज भारत की प्रतिष्ठा ऊंचाईयों पर है. कहा कि अर्थव्यवस्था की गति तेज है. दुनिया भारत को ब्राइट स्पॉट बता रही है. पीएम ने जेडीएस और कांग्रेस को कर्नाटक के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताया. कहा कि जिस तरह की भीड़ जमा हुई है, उससे इन दोनों पार्टियों की नींद उड़ जाने वाली है.

भाजपा को दिये आपके वोट ने स्थिति बदल दी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 2014 में लोगों ने कांग्रेस सरकार से सारी उम्मीदें खो दी थीं. भाजपा को दिये आपके वोट ने स्थिति बदल दी. आज भारत विकास के सभी पहलुओं में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है, दुनिया में एक `ब्राइट स्पॉट है. कांग्रेस को पुराना इंजन बताते हुए कहा, कांग्रेस के पास फर्जी गारंटियों का पुलिंदा है. वे जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं करते हैं. मोदी ने कहा कि कांग्रेस की प्रतिष्ठा 85% कमीशन की है. लोगों को उन पर भरोसा नहीं है.उनके एक प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं 1 रुपया भेजता हूं, लेकिन 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते हैं. कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है. कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार में लिप्त रही है. भ्रष्टाचार पर कार्रवाई सिर्फ भाजपा ही कर सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही