Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी केरल में बोले, विपक्ष मान चुका है, वह चुनाव हारेगा, इसलिए मुझे भला-बुरा कह रहा है

Advertisement
Advertisement
Thiruvanthapuram : प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि विपक्ष यह मान चुका है कि वह इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत नहीं पायेगा और देश की प्रगति को लेकर उसके पास कोई खाका नहीं है इसलिए वह उन्हें भला-बुरा कहने की रणनीति अपना रहा है.                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई की पदयात्रा का समापन समारोह

मोदी ने यहां मंगलवार को सेंट्रल स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई की पदयात्रा के समापन समारोह में केरल के लोगों से आग्रह किया कि वे लोकसभा चुनाव में राज्य में उनकी पार्टी को दोहरे अंकों में सीट जिताकर अपना आशीर्वाद दें. उन्होंने कहा कि भाजपा कभी किसी राज्य को वोट बैंक के नजरिए से नहीं देखती. मोदी ने दावा किया कि पिछले 10 साल में केरल को अन्य भाजपा शासित राज्यों की तरह ही विकास से लाभ हुआ है. उन्होंने कहा कि यह उनकी गारंटी है कि वह केरल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ-साथ देश से गरीबी और भ्रष्टाचार मिटाना मोदीयूड गारंटी है.

2024 में हर कोई कह रहा है...अबकी बार 400 पार...

कहा कि 2019 में केरल में भाजपा को लेकर जो आशा जगी थी वह 2024 में विश्वास में बदलती नजर आ रही है. कहा कि 2019 में केरल ने भाजपा को डबल डिजिट में वोट दिया था, 2024 में केरल डबल डिजिट में सीट देने का मन बना रहा है. पीएम ने कहा, 2019 में देश नारा दे रहा था, फिर एक बार मोदी सरकार, 2024 में हर कोई कह रहा है...अबकी बार 400 पार...पीएम मोदी ने विपक्ष पर हल्ला बोलते हुए कहा, कांग्रेस और CPI(M) के नये गठबंधन का एक ही ट्रैक रिकॉर्ड है. दोनों ने देश को दशकों तक एक ही परिवार के कब्जे में रखा.

वे केरल में एक-दूसरे के दुश्मन हैं, लेकिन अन्य राज्यों में   बीएफएफ 

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र में भाजपा के खिलाफ मजबूत विकल्प तैयार करने का प्रयास कर रहे कांग्रेस और कम्युनिस्ट दलों पर कटाक्ष करते कहा कि वे केरल में एक-दूसरे के दुश्मन हैं, लेकिन अन्य राज्यों में वे बीएफएफ यानी हमेशा के लिए सबसे अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री (पिनराई विजयन) पर भ्रष्टाचार एवं घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया और वाम सरकार को फासीवादी करार दिया. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इसके जवाब में कम्युनिस्टों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराया और उनके पूर्ववर्ती प्रशासनों पर विभिन्न घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया, लेकिन केरल के बाहर इंडी गठबंधन की बैठकों में वे एक साथ बैठते हैं, समोसे और बिस्कुट खाते हैं और चाय पीते हैं.  उन्होंने कहा, यानी तिरुवनंतपुरम में वे कुछ और कहते हैं तथा दिल्ली में कुछ और कहते हैं. केरल के लोग आगामी लोकसभा चुनावों में इस विश्वासघात का जवाब देंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही