Search

पीएम मोदी ने मालदा में कहा, टीएमसी यहां बांग्लादेशियों को बसा रही, कांग्रेस आपकी संपत्ति उन्हें बांट देगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में आयोजित जनसभा में कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस का सफाया हो गया, दूसरे चरण में भी उनका यही हाल होगा Kolkata : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में आयोजित जनसभा में कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस का सफाया हो गया, दूसरे चरण में भी उनका यही हाल होगा. कहा कि यहां टीएमसी और कांग्रेस में तुष्टिकरण की प्रतियोगिता चल रही है. कहा कि टीएमसी सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को लाकर बंगाल में बसाने का काम करती है.                                        नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
 

टीएमसी  घुसपैठियों को जमीन और खेत पर कब्जा करवाती है

प्रधानमंत्री  ने आरोप लगाया कि टीएमसी इन घुसपैठियों को आपकी जमीन और खेत पर कब्जा करवाती है. साथ ही पीएम ने कांग्रेस का नाम लेते हुए कहा कि वह आपकी संपत्ति ऐसे वोटबैंक में बांटने की बात कर रही है. यहां फिर पीएम मोदी ने संपत्ति बंटवारे को लेकर कांग्रेस पर हल्ला बोला.  विरासत टैक्स की चर्चा करते हुए रहा कि कांग्रेसियों ने महिलाओं का मंगलसूत्र, आदिवासियों के गहने, हर किसी की प्रॉपर्टी जांच कराने का ऐलान किया है.

कांग्रेस के शहजादे पूरे देश में एक्स-रे करेंगे

कांग्रेस के शहजादे विदेश से एक्स-रे मशीन लाये हैं. वे पूरे देश में एक्स-रे करेंगे. कांग्रेस का इरादा सभी का पैसा, सोना-चांदी, जमीन कब्जा करने का है. उसका एक हिस्सा ये लोग अपने वोट बैंक के हवाले कर देंगे जान लें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मालदा उत्तर सीट से भाजपा के टिकट पर खगेन मुर्मू ने जीत का परचम लहराया था. हालांकि भाजपा मालदा दक्षिण सीट मामूली अंतर से हार गयी थी. इन दोनों सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को वोट डाले जायेंगे.

शिक्षक भर्ती घोटाले के कारण बंगाल में 26,000 लोगों की रोजी रोटी चली गयी

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर हमलावर होते हुए कहा कि टीएमसी के राज में बंगाल में हजारों करोड़ों के स्कैम चलते हैं. कहा कि टीएमसी घोटाले करती है और भुगतना बंगाल की जनता को पड़ता है. तृणमूल शासन में शिक्षक भर्ती घोटाले के कारण बंगाल में 26,000 लोगों की रोजी रोटी चली गयी. पश्चिम बंगाल में तृणमूल के नेता केंद्र का धन लूट रहे हैं. आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस का शासन घोटालों का पर्याय है, बंगाल में लोगों को हर चीज के लिए कट मनी देना पड़ता है.

संदेशखाली के आरोपी को आखिर तक ममता सरकार बचाती रही

प्रधानमंत्री ने कहा कि मां-माटी-मानुष की बात कहकर सत्ता में आयी टीएमसी ने सबसे बड़ा विश्वासघात यहां की महिलाओं से ही किया. कहा कि जब हमारी सरकार ने मुस्लिम बहनों को उन पर हो रहे अत्याचार से बचाने के लिए तीन तलाक खत्म किया, तो टीएमसी इसके विरोध में उतर आयी. संदेशखाली का मुद्दा उठाते हुऐए कहा कि यहां महिलाओं पर भारी अत्याचार हुए. लेकिन टीएमसी सरकार अंत तक मुख्य आरोपी(शेख शाहजहां) को बचाती रही.

 CAA नागरिकता छीनने का नहीं नागरिकता देने का कानून है

पीएण मोदी ने कहा कि टीएसी और कांग्रेस के नेता लोगों को बरगला रहे हैं कि वे सत्ता में आये तो CAA रद्द कर देंगे. पीएम ने कहा कि CAA नागरिकता छीनने का नहीं नागरिकता देने का कानून है. TMC लगातार झूठ फैला रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//