Search

 
 
 

तेलंगाना में बोले पीएम मोदी, लोगों ने फैसला सुना दिया है... एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगा...

 
Hyderabad : प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने मिलकर तेलंगाना के विकास के हर सपने को चकनाचूर किया है. आज शनिवार को नगरकुरनूल में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है.  उन्होंने कहा, हम सभी को मिलकर तेलंगाना में भी ऐसा ही करना होगा.                                                                                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस और बीआरएस ने तेलंगाना के विकास का हर सपना चकनाचूर किया है

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और बीआरएस ने मिलकर तेलंगाना के विकास के हर सपने को चकनाचूर किया है...आज मैंने यहां देखा कि तेलंगाना के लोगों ने फैसला कर लिया है कि वे तीसरी बार मोदी को लाना चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही लोगों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की 400 से अधिक सीटें आने पर अपना फैसला सुना दिया है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उसने गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था. उन्होंने पूछा कि क्या गरीबों की जिंदगी में कोई बदलाव आया? प्रधानमंत्री ने बीआरएस नेता कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये जाने के एक दिन बाद कहा कि कोई भी भ्रष्टाचारी बच नहीं पायेगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही