Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने कहा- लॉकडाउन अंतिम विकल्प है, देश को इससे बचाना है

Advertisement
Advertisement

New Delhi : देशभर में कोरोना की दूसरी लहर से आई त्रासदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 8.45 देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि देश को लॉकडाउन से बचाना है. जागरुकता से लड़ाई लड़नी है. लॉकडाउन अंतिम विकल्प होना चाहिए. मिलकर लड़ाई लड़नी है. उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश फिर बड़ी लड़ाई लड़ रहा है. दूसरी लहर उफान बनकर आ गई है. जो पीड़ा देशवासी सह रहे हैं, उसका पूरा अहसास है. जिन लोगों ने बीते दिनों में अपनों को खोया है, उसके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं आपके दुख में शामिल हूं. चुनौती बड़ी है, मगर इसे हौसले और तैयारी से हराना है.

मुसीबत के समय धैर्य नहीं खोना है

पीएम ने कहा, मैं पहले देश के सभी डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी सहित सभी की सराहना करते हैं. आज आप फिर से अपनों की चिंता छोड़कर दूसरों की सेवा में जुटे हुए हैं. हमें इस घड़ी में धैर्य नहीं खोना है. बीते कुछ दिनों में जो फैसले लिये गये हैं, उससे स्थिति सुधरेगी. ऑक्सीजन की डिमांड बहुत बढ़ी है. इस विषय में तेजी के साथ काम किया जा रहा है. केंद्र, राज्य सरकार, प्राइवेट संस्थान भी ऑक्सीजन के लिए उपाय कर रहे हैं. आज देश में कई गुणा तेजी से दवाइयों का उत्पादन हो रहा है. अभी फार्मा कंपनियों से बात हुई है. हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास बहुत बड़ा फॉर्मा सेक्टर है.

वैक्सीन बनाने के लिए चिकित्सकों को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन बनाने वाले डॉक्टरों का भी धन्यवाद. देश में वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाया जा रहा है. देश में टीकाकरण अभियान जारी है. जरूरतमंद लोग तक वैक्सीन पहुंचाई जा रही है. अबतक12 करोड़ तक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. पहले की तरह सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन मिलती रहेगी.

पीएम ने कहा, पिछली बार इस बीमारी से लड़ने के लिए कोई संरचना नहीं थी. आज स्थिति बदल चुकी है. आज हमारे पास इस बीमारी से लड़ने के लिए कई संरचनाएं हैं. हमारे डॉक्टर आज ज्यादा से ज्यादा जीवन बचा रहे हैं. हमारे पास आज बेशुमार पीपीई किट हैं. लैब भी काफी हैं. राज्य और प्रशासन श्रमिकों का भरोसा बनाएं रखें. युवा साथी सेवा के लिए आगे आएं. युवा कोविड अनुशासन कमेटी बनाएं. मेरे बाल मित्र आप भी घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बिना कारण आपके घरवाले घर से बाहर न निकलें. ऐसा माहौल बनाएं कि लोग डरें नहीं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही