Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नये संसद भवन के उदघाटन अवसर पर बोले पीएम मोदी, देश की यात्रा के इतिहास में कुछ क्षण हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं

New Delhi : देश की यात्रा में कुछ क्षण ऐसे आते हैं, जो हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं. कुछ तारीखें, समय के ललाट पर इतिहास का अमिट हस्ताक्षर बन जाती हैं. आज ऐसा ही अवसर है. देश आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है. आज सुबह ही नये संसद परिसर में सर्वपंथ प्रार्थना हुई है. मैं सभी देशवासियों को भारतीय लोकतंत्र के इस स्वर्णिम क्षण की बधाई देता हूं. यह सिर्फ एक भवन नहीं, 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है. यह विश्व को भारत के दृढ़ संकल्प का संदेश देता हमारे लोकतंत्र का मंदिर है. आज पीएम मोदी ने नये संसद भवन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही.   नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

60,000 से अधिक मजदूरों को रोजगार मिला 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं और नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित है. इसने 60,000 से अधिक मजदूरों को रोजगार दिया है. कहा कि हमने उनकी कड़ी मेहनत का सम्मान करने के लिए एक डिजिटल गैलरी बनाई है. कहा कि आज नये संसद भवन को देखकर हर भारतीय गौरव से भरा हुआ है. इस भवन में विरासत भी है, वास्तु भी, कला भी है, कौशल भी है. इसमें संस्कृति भी, संविधान के स्वर भी. पीएम मोदी ने जानकारी दी कि लोकसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आधारित है और राज्यसभा का हिस्सा राष्ट्रीय फूल कमल पर आधारित है. यह भी बताया कि संसद के प्रांगण में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद भी है.

 मोदी ने 9 साल का रिपोर्ट कार्ड देश के सामने रखा 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस क्रम में अपने नौ साल के कार्यकाल को रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उन्होंने कहा कि यह 9 साल भारत में नवनिर्माण के रहे हैं. गरीब कल्याण के रहे हैं. मुझे नौ साल में गरीबों के चार करोड़ आवास बनने का संतोष है. आज जब हम इस भव्य इमारत को देखकर अपना सिर ऊंचा कर रहे हैं. मुझे नौ साल में बने 11 करोड़ शौचालयों का भी संतोष हैं, जिसने महिलाओं की गरिमा की रक्षा की, उनका सिर ऊंचा कर दिया.

50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों का निर्माण किया

नौ साल में गांवों को जोड़ने के लिए चार लाख किमी से ज्यादा सड़कों का निर्माण किया गया है. हमने पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों का निर्माण किया है. आज जब हम उत्सव मना रहे हैं कि हमने नये संसद भवन का निर्माण किया है. 30 हजार से ज्यादा नये पंचायत भवन बने हैं. कहा कि हमारी प्रेरणा एक ही है. देश का विकास, देश के लोगों का विकास.

 लोकतंत्र हमारा संस्कार, विचार और परंपरा है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत न सिर्फ लोकतंत्र का सबसे बड़ा देश है. बल्कि मदर ऑफ डेमोक्रेसी भी है. यह वैश्विक लोकतंत्र की नींव भी है. लोकतंत्र हमारा `संस्कार, विचार और परंपरा है. पीएम ने कहा कि हमारा संविधान ही हमारा संकल्प है. जो रुक जाता है, उसका भाग्य भी रुक जाता है. जो चलता रहता है, उसका भाग्य भी चलता रहता है. इसलिए चलते रहो. गुलामी के बाद हमारे भारत ने बहुत कुछ खोकर अपनी नयी यात्रा शुरू की थी. वो यात्रा कितने ही उतार-चढ़ाव से होते हुए, कितनी ही चुनौतियों को पार करते हुए आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुकी है.

चोल साम्राज्य में सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक बना था

पीएम मोदी ने कहा कि चोल साम्राज्य में यही सेंगोल कर्तव्य पथ, सेवा पथ, राष्ट्र पथ का प्रतीक माना जाता था. राजाजी के मार्गदर्शन में यही सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक बना था. तमिलनाडु से विशेष तौर पर आये हुए अधीनम के संत आज सुबह संसद में हमें आशीर्वाद के लिए उपस्थित थे. उनके ही मार्गदर्शन में यह पवित्र सेंगोल स्थापित हुआ है.

वरिष्ठ  नेताओं से मिले पीएम मोदी

नये संसद भवन में अपने भाषण को खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीनियर नेताओं के साथ बातचीत की, जिनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शामिल थे.

 डाक टिकट और 75 रुपये का सिक्का जारी किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय डाक विभाग के स्मारक डाक टिकट जारी किया. इसके बाद उन्होंने भारतीय वित्त विभाग द्वारा तैयार किए गए 75 रुपये का सिक्का जारी किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही