Search

पीएम मोदी ने कहा, सपा-कांग्रेस पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीनकर अपना वोट बैंक मजबूत करना चाहती हैं...

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने रातों-रात वहां जितनी भी मुस्लिम जातियां हैं सभी को एक कागज पर ठप्पा मारकर उन्हें ओबीसी बना दिया और उनसे कह दिया कि जो यह 27 प्रतिशत है, अब आप उसके मालिक हो. जाओ लूट लो. New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने तुष्टीकरण की राजनीति को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन का आधार बताते हुए आरोप लगाया कि ये दोनों दल पिछले दरवाजे से अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) का हक छीनकर अपने वोट बैंक को मजबूत करना चाहते हैं. मोदी ने आज गुरुवार को आगरा से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से पार्टी उम्मीदवार राजकुमार चाहर के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा, देश ने तुष्टिकरण की राजनीति बहुत देखी है. इस राजनीति ने देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटकर रख दिया है.                                                                                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर शत प्रतिशत मुस्लिम लीग की छाप  

पीएम ने कहा, सपा और कांग्रेस का गठबंधन घोर तुष्टीकरण में जुटा है. इस चुनाव में कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उस पर शत प्रतिशत मुस्लिम लीग की छाप है. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा, यहां उत्तर प्रदेश में जो दो लड़कों में दोस्ती है इसका भी आधार तुष्टीकरण की राजनीति ही है. दोनों मिलकर भाषण में तो ओबीसी-ओबीसी करते हैं मगर पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीन कर अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए देना चाहते हैं. मोदी ने दावा किया कि सपा और कांग्रेस जहां तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं, वहीं भाजपा संतुष्टीकरण पर जोर देते हुए बिना किसी भेदभाव के सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है.

कांग्रेस ने ठान लिया है, वह धर्म के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था लाकर रहेगी

उन्होंने कहा, आजादी के बाद से ही यह स्पष्ट हो गया है कि भारत में धर्म के आधार पर कभी आरक्षण नहीं दिया जायेगा. मगर कांग्रेस ने कभी कर्नाटक में तो कभी आंध्र प्रदेश में और कभी अपने घोषणा पत्र में बार-बार धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की. देश का संविधान और देश की अदालतें कांग्रेस को ऐसा करने से बार-बार मना कर चुकी हैं. उनकी हर बात को देश की न्यायपालिका ने ठुकरा दिया है और इसलिए अब कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू किया है. मोदी ने कहा, `अब कांग्रेस ने ठान लिया है कि वह धर्म के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था लाकर रहेगी और इसके लिए कांग्रेस ने तरीका निकाला है कि ओबीसी (अन्य पिछड़े वर्ग) का 27 प्रतिशत कोटा है उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाये और धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाये. समाजवादी पार्टी अपनी वोट बैंक की खातिर यादव और पिछड़ों से ही सबसे बड़ा विश्वास घात कर रही है.

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम जातियों काो ओबीसी बना दिया

तुष्टिकरण में डूबी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों की एक ही प्रकार की सोच है. उन्होंने दावा किया, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने रातों-रात वहां जितनी भी मुस्लिम जातियां हैं सभी को एक कागज पर ठप्पा मारकर उन्हें ओबीसी बना दिया और उनसे कह दिया कि जो यह 27 प्रतिशत है, अब आप उसके मालिक हो. जाओ लूट लो. कांग्रेस का इरादा उत्तर प्रदेश में भी यही खेल खेलने का है. इसमें उसे समाजवादी पार्टी का पूरा साथ मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, `अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन (इंडिया गठबंधन) वालों का नया प्लान सामने आया है. कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी.

कांग्रेस के लोग बार-बार कह रहे हैं कि अब आप सबकी संपत्ति की जांच होगी

कांग्रेस के लोग बार-बार कह रहे हैं कि अब आप सबकी संपत्ति की जांच होगी.` उन्होंने कहा, अब इंडी गठबंधन वालों का यह भी कहना है कि वह आपकी विरासत पर भी लूट करेंगे यानी आपके पिता ने मेहनत करके कुछ बचा कर आपके लिए रखा है जिस दिन वह नहीं रहेंगे तो फिर कांग्रेस गठबंधन ने घोषणा की है कि वह आपके परिवार के लोगों को मिलने से पहले 55 प्रतशित यानी आधे से ज्यादा सरकार उसे पर कब्जा कर लेगी. बाकी बचा हुआ आपके नसीब में आयेगा. मोदी ने सपा और कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए कहा, वे माताओं और बहनों की बचत पर नजर गड़ाये हुए हैं लेकिन माताओं बहनों को संपत्ति का हकदार बनाने के लिए मैं आपका चौकीदार बनकर खड़ा हूं.

कांग्रेस सरकार ने जवानों के जो हाथ बांध रखे थे, हमने उन्हें भी खुली छूट दे दी

आगरा की सभा से पहले पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के मुरैना में कहा कि भाजपा सरकार में हुए विकास को भिंड, मुरैना, ग्वालियर के वो लोग और ज्यादा अनुभव कर रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस का काला दौर देखा है, कहा कि भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ भी नहीं है, वहीं कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सब कुछ है. पीएम मोदी ने यहां कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जवानों के जो हाथ बांध रखे थे, हमने उन्हें भी खुली छूट दे दी, हमने उनसे कहा है कि सीमा पार से एक गोली आती है तो 10 गोली चलनी चाहिए, अगर एक गोला आता है तो 10 तोप चलनी चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों को ओबीसी वर्ग में शामिल कर दिया है. उन्होंने रातों-रात एक कागज निकाल कर उन सबको ओबीसी घोषित कर दिया. कांग्रेस ओबीसी का हक मार रही है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp