New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में लगातार दो बार मिले बहुमत का इस्तेमाल देश को मजबूत करने में किया, जबकि कांग्रेस ने अपने दशकों लंबे बहुमत का इस्तेमाल अपने परिवार को मजबूत करने के लिए किया. पीएम ने दावा किया कि अब तो विपक्ष को भी भरोसा हो गया है कि केंद्र में अगली सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ही बनेगी. हिंदी दैनिक हिंदुस्तान को दिये एक साक्षात्कार में मोदी ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब विपक्षी दल इस बात की आलोचना कर रहे हैं कि केंद्र सरकार उनके नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में है, वहां भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक भ्रष्टाचार को निशाना बनाने की कहानी उन लोगों द्वारा प्रसारित की जा रही है जिनपर जांच एजेंसियों की तलवार लटक रही है. मोदी ने कहा,प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार के जिन मामलों की जांच की है, उनमें केवल तीन प्रतिशत लोग ही राजनीति से जुड़े हैं. बाकी 97 फीसदी मामले अधिकारियों और अपराधियों से जुड़े हैं. जो लोग भ्रष्ट व्यवस्था में अपना फायदा देखते हैं, वे बेईमानी का रोना रो रहे हैं और गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं. उन्होंने ग्रुप सी और ग्रुप डी की नौकरियों के लिए साक्षात्कार समाप्त करने, राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली शुरू करने, सरकारी सेवाओं को यथासंभव फेसलेस बनाने के प्रयास और गरीबों का पैसा बिचौलियों की जेब में जाने से रोकने के लिए डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) प्रणाली शुरू करने जैसे कदमों का जिक्र किया.Spoke about various subjects pertaining to India’s development and the upcoming elections in the interview with @Live_Hindustan.">https://twitter.com/Live_Hindustan?ref_src=twsrc%5Etfw">@Live_Hindustan.
">https://t.co/4uSw0SuX4g">https://t.co/4uSw0SuX4g
@shekharkahin">https://twitter.com/shekharkahin?ref_src=twsrc%5Etfw">@shekharkahin
https://t.co/4uSw0SuX4g
— Narendra Modi (@narendramodi) April">https://twitter.com/narendramodi/status/1778630537797677419?ref_src=twsrc%5Etfw">April
12, 2024
Leave a Comment