Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी गहलोत पर हमलावर हुए, कहा, राजस्थान में एक ही नारा है...खिलेगा कमल...लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं

Advertisement
Advertisement
Jaipur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए आज गुरुवार को विपक्ष, खास कर कांग्रेस पर जम कर बरसे.  अशोक गहलोत पर हमलावर होते हुए कहा कि आज राजस्थान में एक ही गूंज है, एक ही नारा है... जीतेगा कमल, खिलेगा कमल. इसके साथ ही मोदी ने राज्य की राजनीति में हाल ही में हलचल मचा देने वाली लाल डायरी को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा, कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं की इस लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है. वे सीकर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं 

बता दें कि राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. उन्होंने कहा, आप इतनी बड़ी संख्या में मुझे आशीर्वाद देने आये हैं. ये जन सैलाब बता रहा है कि आने वाले चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा. अब राजस्थान की करवट भी बदलेगी और राजस्थान की किस्मत भी बदलेगी. उन्होंने कहा, आज राजस्थान में एक ही गूंज है, एक ही नारा है... जीतेगा कमल, खिलेगा कमल.मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा, कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान चलाई है और झूठ का बाजार चलाया है.

झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है, राजस्थान की लाल डायरी

झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है, राजस्थान की लाल डायरी. प्रधानमंत्री ने आगे कहा,कहते हैं इस लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं. लोग कह रहे हैं कि लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जायेंगे. उन्होंने कहा, कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की इस लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है. ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें, लेकिन ये लाल डायरी`इस चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है

राजस्थान हर घर जल योजना में बहुत पीछे चल रहा है. 

. हर घर जल योजना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा,आज देशभर में 9 करोड़ से अधिक नये परिवारों तक पानी के कनेक्शन पहुंच चुके हैं. अनेक राज्यों में शत-प्रतिशत नल से जल देने का काम पूरा हो गया है. ...लेकिन राजस्थान के लोगों को कांग्रेस की सरकार पानी के लिए भी तरसा कर रखना चाहती है.  राजस्थान हर घर जल योजना में बहुत पीछे चल रहा है. उन्होंने कहा, राजस्थान में अच्छी सड़कों के लिए, अच्छे हाईवे के लिए, राज्य के विकास के लिए भाजपा सरकार लगातार पैसे भेज रही है. जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब 10 वर्षों में राजस्थान में टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में एक लाख करोड़ रुपये ही दिये गये थे. बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंचाए हैं.

राजस्थान के लोग बहन-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़  बर्दाश्त नहीं कर सकते

पीएम मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान के लोग बहन-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते. मां पद्मावती और मां पन्नाधाय का जिक्र करते हुए कहा कि इस धरती की बेटियों के साथ जो हो रहा है, वह आक्रोश से भर देता है. दलित बेटी के साथ दुष्कर्म होता है. उस पर एसिड डाल दिया जाता है. किसी दलित बहन के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप होता है, आरोपी उसका वीडियो बनाते हैं, पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखी जाती. आरोपी बिना डर वीडियो वायरल कर देते हैं. इस क्रम में पीएम मोदी ने कहा, राज्य सरकारों की जिम्मेदारी होती है नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था की, लेकिन कांग्रेस सरकार इस काम में भी फेल है.

INDIA गठबंधन पर भी हल्ला बोला

पीएम मोदी ने INDIA गठबंधन पर भी निशाना साधा. कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने नाम बदलने का नया पैंतरा चलाया है. उदाहरण दिया कि पहले के जमाने में कोई कंपनी बदनाम हो जाती थी तो तुरंत नया बोर्ड(नाम बदल कर) लगाकर लोगों को भ्रमित करने में लग जाती थी. कहा कि कांग्रेस भी वहीं कर रही है. UPA के कुकर्मों को ढंकने के लिए उसका नाम बदलकर INDIA कर दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही