Search

पीएम मोदी ने कहा, यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है, कांग्रेस ने निराशाजनक करार दिया

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिम बजट की सराहना की है. इसके उलट कांग्रेस ने बजट को निराशाजनक करार दिया है. पीएम ने कहा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया अंतरिम आम बजट समावेशी और नवोन्मेषी होने के साथ ही देश के भविष्य के निर्माण का बजट है. यह विकसित भारत के चार स्तंभों क्रमश: युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनायेगा.                                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

      नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीएम ने वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई दी

बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है. इस बजट में निरंतरता का विश्वास है. बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान... सभी को सशक्त करेगा. बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है. उन्होंने वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई दी.

बजट में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किया अंतरिम बजट आत्मविश्वास से लबरेज, मजबूत और आत्मनिर्भर विकसित भारत की दृष्टि को रेखांकित करता है. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2027 तक बढ़कर 5,000 अरब डॉलर से अधिक हो जायेगा. श्री सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है.

लोकलुभावन घोषणाओं से परहेज किया गया है

कांग्रेस के सांसदों ने वित्त मंत्री द्वारा पेश अंतरिम बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि इसमें देश की आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुरुवार को अगले वित्त वर्ष के लिए सुधारों को आगे बढ़ाने वाला अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें लोकलुभावन घोषणाओं से परहेज किया गया है. उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 का लेखानुदान या अंतरिम बजट पेश करते हुए एक तरफ जहां आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये पूंजीगत व्यय 11 प्रतिशत बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है, वहीं चालू वित्त वर्ष के लिये राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को संशोधित कर इसे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5.8 प्रतिशत कर दिया है

बजट में  गरीबों और आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है

. कुल 47.66 लाख करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा, बजट भाषण बहुत छोटा और निराशाजनक था. बहुत अधिक बयानबाजी थी. कई मुद्दों को छुआ नहीं गया. बेरोजगारी जैसे मुद्दे का उल्लेख ही नहीं किया गया. उन्होंने कहा, यह सरकार अपनी विफलता को भी सफलता को रूप में पेश करेगी. आम भारतीय मतदता से पूछिए कि सरकार की नीतियों से उसकी जेब में क्या मिला तो इसका जवाब मिल जायेगा कि देश का आम आदमी क्या सोचता है. लोकसभा में कांग्रेस सचेतक मणिकम टैगोर ने दावा किया, ‘यह बजट निराशाजनक है. यह कारपोरेट का हितैषी बजट है. इसमें गरीबों और आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है.’ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दावा किया, चालू वित्त वर्ष में 18 लाख करोड़ रुपये का बजट घाटा है. आने वाले साल में यह और बढ़ेगा. इसका मतलब है कि सरकार कर्ज लेकर अपना खर्च चला रही है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp