Search

 
 
 

पीएम मोदी ने बनगांव में कहा, टीएमसी सरकार महिलाओं पर अत्याचार करने वाले गुंडों के साथ, पलटानो दरकार...

पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में टीएमसी का घमंड टूट चुका है. दूसरे चरण में भाजपा की जीत तय होती नजर आ रही है. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं. वे पश्चिम बंगाल के बनगांव में आयोजित रैली में बोल रहे थे
 

Kolkata  : पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में टीएमसी का घमंड टूट चुका है. दूसरे चरण में भाजपा की जीत तय होती नजर आ रही है. 

 

 

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी शासन में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं. वे पश्चिम बंगाल के बनगांव में रैली में बोल रहे थे

 

पीएम ने ममता सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, 15 साल पहले टीएमसी मां, माटी, मानुष का नारा देकर सत्ता में आयी थी. लेकिन आज वे इन बातों को बोल भी नहीं सकते.

 

 

 

पीएम मोदी ने कहा, अगर ये लोग मां, माटी, मानुष बोलेंगे, तो इनके पाप सामने आ जायेंगे.  श्री मोदी ने कहा, टीएमसी के राज में मां-माटी और मानुष का सम्मान नहीं है.

 


पीएम  ने कहा, बंगाल की महिलाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता इस बात से दिखती है कि हमने संदेशखाली पीड़िता और आरजी कर डॉक्टर की मां को चुनाव में टिकट दिया है. आरोप लगाया कि टीएमसी की निर्मम सरकार बंगाल की महिलाओं पर अत्याचार करने वाले गुंडों के साथ खड़ी रहती है.  

 


पीएम  ने जनता को आश्वासन देते हुए कहा,चार मई के बाद बंगाल में भाजपा की नयी सरकार बनने पर महिलाओं के साथ रेप और अत्याचार करने वाले अपराधियों को कानून के कठघरे में खड़ा किया जायेगा.    

 


पीएम  ने रोजगार को लेकर कहा कि15 साल पहले हुगली नदी के आसपास का इलाका मिलों और फैक्ट्रियों का बड़ा केंद्र हुआ करता था, लेकिन आज वहां ताले लगे हुए हैं.

 


पीएम  ने तंज कसते हुए कहा, आज सिर्फ एक ही फैक्ट्री और एक ही दुकान चल रही है. वह है सिंडिकेट की कट-मनी और कमीशनखोरी की दुकान.  ऐसी सरकार को जाना ही होगा, ऐसी सरकार को हमें हटाना ही होगा. ़इसीलिए बंगाल में अब सिर्फ एक ही नारा और एक ही फैसला है पलटानो दरकार... यानी बदलाव जरूरी है. 

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरामबाग में विजय संकल्प रैली में  को भी संबोधित किया. कहा कि  कुछ समय पहले मैं सिंगूर आया था. उस वक्त मैं क्रूर टीएमसी सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा साफ देख सकता था.

 


पीएम ने कहा कि  मैं फिर देख रहा हूं कि गुस्सा चरम पर पहुंच गया है. इस गुस्से में बंगाल का एक ही आह्वान है. बंगाल का एक ही संकल्प है.खबर है कि पीएम शाम 5:30 बजे कोलकाता में रोड शो करेंगे.  उससे पहले वे मतुआ समुदाय से जुड़े मंदिर भी गये.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही