Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र परेड कराने की घटना पर पीएम मोदी अपनी चुप्पी तोड़ें : कांग्रेस

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराये जाने से संबंधित वीडियो को लेकर आज गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. कहा कि आज संसद का मानसून सत्र आरंभ होने के साथ ही विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) इस विषय पर सरकार से जवाब मांगेगा. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन के नोटिस

राहुल  गांधी  और कांग्रेस  महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मणिपुर के मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए. मनीष तिवारी समेत कांग्रेस के कई सांसदों ने मणिपुर के विषय को लेकर संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन के नोटिस दिये हैं. जयराम रमेश ने ट्वीट किया, मणिपुर में बड़े पैमाने पर जातीय हिंसा भड़के 78 दिन हो गये हैं. उस भयावह घटना को बीते 77 दिन हो गये हैं जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया.

प्राथमिकी दर्ज किये जाने के 63 दिन बाद भी अपराधी फरार 

अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किये जाने के 63 दिन बाद भी अपराधी अभी तक फरार हैं. उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध के कारण शेष भारत को इस बात का जरा भी अंदाज़ा नहीं था कि मणिपुर में इतनी भयानक घटना घटी. कांग्रेस नेता ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर कटाक्ष करते हुए कहा, यह बिल्कुल अक्षम्य है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री ने मणिपुर के मुख्यमंत्री से बात करने या बयान जारी करने के लिए 76 दिनों तक इंतजार किया.

क्या  गृह मंत्री को इस घटना की जानकारी नहीं थी

उन्होंने सवाल किया, "क्या केंद्र सरकार, गृह मंत्री या प्रधानमंत्री को इस घटना की जानकारी नहीं थी? मोदी सरकार, सब कुछ ठीक है जैसी बातें करना कब बंद करेगी? मणिपुर के मुख्यमंत्री को कब बदला जायेगा ? ऐसी और कितनी घटनाओं को दबाया गया है?" रमेश ने कहा,जैसे ही आज से मानसून सत्र शुरू होगा, इंडिया जवाब मांगेगा. चुप्पी तोड़िये प्रधानमंत्री जी!

मणिपुर में मानवता खत्म हो गयी

मल्लिकार्जुन खड़गे  ने ट्वीट किया, मणिपुर में मानवता खत्म हो गयी. मोदी सरकार और भाजपा ने राज्य के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करके लोकतंत्र और कानून के शासन को भीड़तंत्र में बदल दिया है. उन्होंने कहा, "नरेन्द्र मोदी जी, भारत आपकी चुप्पी को कभी माफ नहीं करेगा. यदि आपकी सरकार में ज़रा भी विवेक या शर्म बची है, तो आपको संसद में मणिपुर के बारे में बोलना चाहिए और केंद्र एवं राज्य दोनों में अपनी दोहरी अक्षमता के लिए दूसरों को दोष दिये बिना देश को बताना चाहिए कि क्या हुआ. मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो चार मई का है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही