Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मणिपुर हिंसा पर संसद में बयान दें पीएम मोदी, देश को विश्वास में लें : मल्लिकार्जुन खड़गे

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसद में मणिपुर की स्थिति के बारे में विस्तृत बयान देना चाहिए और देश को भरोसे में लेना चाहिए. विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों की बैठक के बाद खड़गे ने यह भी कहा कि मणिपुर में जो रहा है वह इस सीमावर्ती राज्य के लिए अच्छा नहीं है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

           नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने ट्वीट किया, मणिपुर में 83 दिनों से जारी हिंसा पर प्रधानमंत्री को संसद में विस्तृत बयान देने की जरूरत है. बेहद भयावहता की कहानियां अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं.इंडिया’ ने मणिपुर हिंसा पर मोदी सरकार से जवाब मांगा.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, पूर्वोत्तर में हालात नाजुक हैं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, पूर्वोत्तर में हालात नाजुक हैं और मणिपुर हिंसा का असर दूसरे राज्यों पर भी पड़ता दिख रहा है. यह हमारे संवेदनशील सीमावर्ती राज्यों के लिए अच्छा नहीं है. अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री मोदी अपना अहंकार त्यागें और मणिपुर पर देश को विश्वास में लें. खड़गे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहिए कि उनकी सरकार हालात सुधारने के लिए क्या कर रही है और मणिपुर में हालात कब सामान्य होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही