Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी पहलवानों को न्याय दिलाएं : आभा सिन्हा

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि देश की बेटियों के सम्मान को इस तरह से ठेस पहुंचाना बेहद शर्मनाक है. केंद्र की मोदी सरकार पहलवानों को न्याय दिलाये. अब चुप्पी तोड़ने की जरूरत है. कहा कि भारत अपनी बेटियों के साथ खड़ा है. मैं एक इंसान के रूप में निश्चित रूप से हमारे पहलवानों के साथ खड़ी हूं. कानून सभी के लिए एक है.‘शासक का कानून’ इन सेनानियों की गरिमा पर कब्जा नहीं कर सकता. उन्होंने कहा, आप उन पर हमला कर सकते हैं, लेकिन उनके हौसले को नहीं तोड़ सकते. लड़ाई सही है और जारी रहेगी. हमारे पहलवानों को चोट पहुंचाने की हिम्मत न करें, देश उनके आंसू को देख रहा है और देश आपको माफ नहीं करेगा.

देश की बेटियां बिलख रही हैं. लेकिन सरकार मौन है

आभा सिन्हा ने कहा कि वर्ल्ड चौंपियंस पदक जीतते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ फोटो खिंचाते हैं. पर अब उन्हें रोने को मजबूर कर रहे हैं. पिछले 14 दिनों से देश की बेटियां बिलख रही हैं. लेकिन सरकार मौन है और पुलिस उनके साथ नाइंसाफी कर रही है. उन्होंने महिला पहलवानों को देश का अभिमान बताया और कहा कि इन पहलवान बेटियों को न्याय मिलना चाहिए. महिला खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से देश के लिए मेडल लाकर राष्ट्र तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया है. लेकिन जंतर मंतर पर आंसू बहा रही महिला खिलाड़ियों के साथ जो कुछ हुआ, पूरा देश उससे बहुत दुखी है. उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी हमारे देश के गौरव हैं. वे चौंपियन हैं. हम सभी को विरोध करने वाले पहलवानों के साथ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा, दोषी को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए, भले ही उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो. न्याय की जीत होनी चाहिए. सच्चाई की जीत होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें – जमीन">https://lagatar.in/land-scam-ed-will-interrogate-four-people-including-rajesh-rai-by-sitting-in-front-of-chhavi-ranjan-on-monday/">जमीन

घोटाला : छवि रंजन के सामने बैठाकर राजेश राय समेत चार लोगों से ईडी सोमवार को करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही