Search

चाईबासा से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा - झारखंड से अत्याचारी सरकार को हटाना है

Chaibasa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि झारखंड की धरती जनजातीय गौरव और आदिवासी शौर्य की साक्षी रही है. झारखंड से अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंकना है. इसके लिए जनता ने कमर कस ली है. हर कोई कह रहा है कि इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है. भाजपा के लिए आदिवासी आकांक्षा और उनका स्वाभिमान सर्वोपरि रहा है. वे सोमवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि दोनों रैलियों (गढ़वा और चाईबासा) को देखने के बाद दावे से कहता हूं कि भाजपा ऐतिहासिक मतों के साथ सरकार बनाएगी. इसे भी पढ़ें -नीतीश">https://lagatar.in/nitishs-vision-is-as-clear-as-arjun-of-mahabharata/">नीतीश

का विजन महाभारत के अर्जुन की तरह स्पष्टः शीला मंडल

हो सहित अन्य आदिवासी भाषाओं को मिलेगा उचित सम्मान

पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार मातृभाषा का सम्मान करती है. भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी तो हो सहित अन्य आदिवासी भाषाओं को उचित सम्मान देगी. राजद और कांग्रेस आदिवासियों की सबसे बड़ी विरोधी है. केंद्र में कांग्रेस के शासनकाल में आदिवासियों के साथ गोलीकांड हुआ. इस समय कांग्रेस सरकार ने अंग्रेजी हुकुमत की तरह आदिवासियों को अपना हक मांगने पर गोलियों से भून दिया था. राजद के नेता पहले कहते थे कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा. वे आदिवासियों को कुचलने की बात करते थे. आज जेएमएम उसी की गोद में जाकर बैठी है.

आदिवासी समाज की भागीदारी बगैर देश का विकास संभव नहीं

पीएम ने कहा कि आदिवासी समाज की उचित भागीदारी के बगैर देश का विकास संभव नहीं है. भाजपा आदिवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम करती है. कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी को न पार्टी अध्यक्ष बनाया और न ही राष्ट्रपति. देश का नेतृत्व देने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है. इन लोगों ने चंपाई सोरेन का भी अपमान किया. कांग्रेस के एक नेता ने सीता सोरेन के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया, वह निंदनीय है. सीएम भी इस पर चुप रहे. जेएमएम को सत्ता सुख के लिए महिला का अपमान भी स्वीकार्य है.

पीएम के भाषण के प्रमुख बिंदु

• झारखंड इस बार रचने वाला है इतिहास • झारखंड ने देश की संस्कृति की रक्षा की • झारखंड ने देश को अनगिनत लीडर दिए • आदिवासियों का सम्मान सर्वोपरि है • सीता सोरेन का अपमान किया गया, उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया • सीता सोरेन के अपमान पर सीएम चुप रहे • चंपाई सोरेन का अपमान किया गया • झामुमो, कांग्रेस और राजद से बड़ा कोई आदिवासी विरोधी नहीं • पेपर लीक करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा • एनडीए सबसे अधिक सीटों के साथ बनाएगी सरकार • हो भाषा को मातृभाषा का मिलेगा सम्मान • आरजेडी की गोद में बैठा है जेएमएम • कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ बर्बरता की इसे भी पढ़ें -जेएमएम">https://lagatar.in/there-is-excessive-exploitation-in-jmm-government-shivraj/">जेएमएम

सरकार में शोषण की अति हैः शिवराज सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//