Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाराणसी के डॉक्टरों से बात की PM मोदी ने, कहा, ब्लैक फंगस नयी चुनौती, मंत्र दिया, जहां बीमार, वहीं उपचार

Advertisement
Advertisement

NewDelhi/Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को कोरोना संकट को लेकर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डॉक्टरों से सीधा संवाद करते हुए भावुक हो गये. कहा कि कोविड के खिलाफ जारी इस लड़ाई में हमने कई अपने लोगों को खो दिया है.  पीएम कहा कि मैं काशी का एक सेवक होने के नाते हर एक काशीवासी का धन्यवाद देता हूं. विशेष रूप से हमारे डॉक्टर्स, नर्सेस और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने जो काम किया, वो सराहनीय है.

कोरोना वायरस ने हमारे अपनों को हमसे छीना है

कहा कि कोरोना वायरस ने हमारे अपनों को हमसे छीना है, मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं.  मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हमें कई मोर्चों पर एक साथ लड़ना पड़ रहा है. इस बार संक्रमण दर भी पहले से कई गुना ज्यादा है, मरीजों को ज्यादा दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ रहा है. इससे हमारे स्वास्थ्य सिस्टम पर दबाव पड़ा है.

पीएम मोदी ने  डॉक्टरों से कहा कि हमने वाराणसी में कोविड को कंट्रोल करने में सफलता पायी है. इस क्रम में पीएम ने कहा कि अभी वाराणसी और पूर्वांचल के गांवों को बचाने पर फोकस होना चाहिए.  नया मंत्र दिया कि अब हमें जहां बीमार, वहीं उपचार के मंत्र को फॉलो करना है. 

इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/corona-pm-modi-has-a-meeting-with-54-dms-of-10-states/67150/">कोरोना

: 10 राज्यों के 54 DM के साथ मीटिंग की पीएम मोदी ने,कहा, हमें गावों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है

वैक्सीनेशन पर पीएम की अपील, ब्लैक फंगस पर दी चेतावनी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हमने वैक्सीन की सुरक्षा भी देखी है. कहा कि वैक्सीन की सुरक्षा के कारण काफी हद तक हमारे फ्रंट लाइन वर्कर्स सुरक्षित रहकर लोगों की सेवा कर पाये हैं.  यही सुरक्षाकवच आने वाले समय में हर व्यक्ति तक पहुंचेगा. हमें अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी है.

इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/congress-is-suffering-from-modi-mania-maligning-bjp-through-toolkit-raghuvar-das/67400/">

कोरोना">https://lagatar.in/health-ministry-said-50-percent-of-people-still-dont-wear-masks/67544/">कोरोना

संक्रमण : लोग हैं कि मानते नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 50 फीसदी लोग अभी भी मास्क नहीं पहनते

वैक्सीन को सभी को जिम्मेदारी समझना है

पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन को सभी को जिम्मेदारी समझना है और इसे लगवाना है.  हमारी लड़ाई एक अदृश्य, धूर्त किस्म के रूप बदलने वाले दुश्मन के खिलाफ है. ऐसे में हमें हमेशा सतर्क रहना होगा, पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को बचाना जरूरी है और इस ओर कदम उठाना जरूरी है.

पीएम मोदी ने ब्लैक फंगस का भी जिक्र करते हुए कहा कि इस बीमारी से सतर्क रहना है और एक्शन लेना है. पीएम मोदी ने कहा कि संकट के इस वक्त में जनता की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है, लेकिन हमें अपने काम में लगे रहना है और उनके दुख को कम करना है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही