Search

 
 
 

पीएम मोदी की इटली की पीएम मेलोनी से फोन पर हुई बात, मैक्रों, उर्सुला वॉन डेर लेयेन, जेलेंस्की पहले कर चुके हैं बात

जानकारों का कहना है कि यूरोपीय देशों के नेता ट्रेड, इंटरनेशनल सिक्योारिटी और कनेक्टिविटी आदि मुद्दों पर भारत को काफी महत्व दे रहे हैं. इस कारण लगातार वे पीएम मोदी के संपर्क में हैं.
 

New Delhi :  इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी के साथ लगातार यूरोपीय देशों के नेताओं की  फोन पर बातचीत हो रही है. आज बुधवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी के बीच फोन पर बात हुई.  बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि हमारे बीच भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा हुई. हमने यूक्रेन संकट को जल्द समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की.  

 

 

इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने पीएम मोदी से बात की थी. यूरोपीय यूनियन की चेयरमैन उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपीय काउंसिल के चेयरमैन एंटोनियो कोस्टा,  यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्कीे भी भारतीय पीएम से बात कर चुके हैं. इस क्रम में आज जॉर्जिया मेलोनी ने फोन कर पीएम मोदी से बात की.  

 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा,  मैंने पीएम मेलोनी का धन्यवाद किया कि इटली ने भारत-ईयू व्यापार समझौते को लाभकारी तरीके से पूरा करने और IMEEEC पहल के माध्यम से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में सक्रि-य भागीदारी की. 

 

जानकारों का कहना है कि यूरोपीय देशों के नेता ट्रेड, इंटरनेशनल सिक्योारिटी और कनेक्टिविटी आदि मुद्दों पर भारत को काफी महत्व दे रहे हैं. इस कारण लगातार वे पीएम मोदी के संपर्क में हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही