Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला की जनजाति महिला से पीएम मोदी ने की बात, कहा- जनजाति परिवार नए पक्का मकान में मनाएंगे इस बार की दीपावली

Advertisement
Advertisement
Gumla : जनमन महाअभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के टुटवापानी गांव की विलुप्तप्राय आदिम जनजाति की शशिकिरण बृजिया से वर्चुअल संवाद किया. पीएम मोदी ने आदिम जनजातियों की स्थिति व केंद्र सरकार की योजनाएं उनलोगों तक पहुंच रही है कि नहीं इसकी जानकारी शशिकिरण से ली. शशि किरण से पीएम मोदी को अपने परिवार और कार्यों से अवगत कराया. कहा कि महिला समूह में सात सदस्य हैं. खेती-किसानी का काम करते हैं. फोटो कॉपी और सिलाई मशीन खरीदे हैं. स्वरोजगार से आर्थिक आमदनी कर रहे हैं. कहा कि गांव तक रोड निर्माण का काम हो रहा है. नल जल योजना से पानी भी मिल रहा है. शशि किरण ने पीएम को बताया कि अब सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले जनजातियों तक भी सरकार की योजनाएं पहुंच रही है. प्रधानमंत्री ने शशि किरण से यह सुन खुशी जाहिर की और कहा कि जरूरतमंद तक योजना का लाभ मोदी की गारंटी है. पीएम मोदी ने कहा कि जनजातीय परिवार इस साल की दीपावली नया पक्का मकान में मनाएंगे. प्रति परिवार को पक्का मकान के लिए ढाई लाख की स्वीकृति प्रदान की. कहा कि दस  साल में चार करोड़ गरीबों को पक्का मकान दिया गया है. एक लाख से अधिक जनजातीय परिवार को घर बनाने के लिए राशि ट्रांसफर किए जा रहे हैं. घरों का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो और जनजातीय परिवार इस साल की दीपावली अपने नए पक्के मकान में मनाएंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-101.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

केंद्रीय मंत्री ने परिसंपत्तियों का किया वितरण

जनजातीय मामले सह केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसपी हरविंदर सिंह आदि ने लाभुकों के बीच करोड़ों रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया और स्टॉल का निरीक्षण किया.

मंदिरों में चलाएं सफाई अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अयोध्या में दीपावली का माहौल है. उन्होंने कहा कि देश के सभी मंदिरों में 22 जनवरी तक साफ अभियान चलाएं. 22 जनवरी को अयोध्या में राम लल्ला अपने दिव्य मंदिर में दर्शन देंगे. प्राण-प्रतिष्ठा के लिए 11 दिन से व्रत अनुष्ठान आरंभ किया हूं. इसे भी पढ़ें : हैदरनगर">https://lagatar.in/mob-lynching-of-three-youths-from-hydernagar-in-aurangabad/">हैदरनगर

के तीन युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही