Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने फुमियो किशिदा से वार्ता की, वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर मंथन, महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

Hiroshima : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को जापान के अपने समकक्ष फुमियो किशिदा से द्विपक्षीय वार्ता की. दोनों नेताओं ने जापान और भारत की जी7 और जी20 की अध्यक्षता के तहत विभिन्न वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए किये गये प्रयासों को समन्वित करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया. खबर है कि हिरोशिमा में जी7 समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर यह वार्ता हुई.                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत अभी जी20 समूह का  और जापान जी7 का अध्यक्ष है

भारत के पास अभी जी20 समूह की अध्यक्षता है, जबकि जापान जी7 का अध्यक्ष है. विदेश मंत्रालय ने कहा, दोनों नेताओं ने जी20 और जी7 की अपनी-अपनी अध्यक्षता के तहत किये गये प्रयासों को समन्वित करने के तरीकों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने ग्लोबल साउथ की चिंताओं और प्राथमिकताओं पर जोर देने की आवश्यकता का उल्लेख किया. मंत्रालय ने बताया कि मोदी और किशिदा ने समकालीन क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार साझा किये और हिंद-प्रशांत में सहयोग गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की. बयान जारी कर कहा कि दोनों नेताओं ने विशेष द्विपक्षीय सामरिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर भी सहमति जताई. बयान के अनुसार उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के मुद्दे पर भी चर्चा की. यह मार्च में जापानी प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के बाद मोदी और किशिदा के बीच इस साल दूसरी मुलाकात है. किशिदा के निमंत्रण पर मोदी जी7 शिखर सम्मेलन के तीन सत्रों में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को हिरोशिमा पहुंचे थे.

अमेरिका ने छह अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर परमाणु हमला किया था

पीएम मोदी ने आज जापान के हिरोशिमा शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर कहा कि शांति और सद्भाव को लेकर उनके आदर्श दुनियाभर में प्रतिध्वनित होते हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं. गांधी की प्रतिमा लगाने के लिए हिरोशिमा का चयन शांति और अहिंसा के प्रति एकजुटता दर्शाने के मकसद से किया गया है. याद करें किअमेरिका ने छह अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर दुनिया का पहला परमाणु हमला किया था, जिससे यह शहर तबाह हो गया था और लगभग 1,40,000 लोगों की मौत हो गयी थी.

हिरोशिमा में यह प्रतिमा बहुत महत्वपूर्ण संदेश देती है.

मोदी ने आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से बात की और कहा कि आज भी जब दुनिया हिरोशिमा शब्द सुनती है, तो डर जाती है. भारत ने जी7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच मित्रता और सद्भावना के प्रतीक के तौर पर हिरोशिमा को यह आवक्ष प्रतिमा भेंट की. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, हिरोशिमा में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया. हिरोशिमा में यह प्रतिमा बहुत महत्वपूर्ण संदेश देती है.

प्रतिमा मोतोयासु नदी के किनारे स्थापित की गयी है

शांति और सौहार्द्र के गांधीवादी आदर्श दुनियाभर में प्रतिध्वनित होते हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह आवक्ष प्रतिमा ऐसे शहर को उचित श्रद्धांजलि है, जो शांति के लिए मानवता की चाह का प्रतीक है. महात्मा गांधी की 42 इंच लंबी कांसे की आवक्ष प्रतिमा पद्म भूषण से सम्मानित राम वनजी सुतार ने बनाई है. यह आवक्ष प्रतिमा मोतोयासु नदी के किनारे ऐतिहासिक ए-बॉम्ब डोम के पास स्थापित की गयी है, जहां हर रोज हजारों पर्यटक आते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही