Search

 
 
 

विपक्ष पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, कहा- परिवारवाद से देश त्रस्त

 
  • परिवारवाद का खामियाजा देश के साथ-साथ विपक्ष ने भी भुगता
  • लोकसभा में बोले पीएम मोदी- अबकी बार भाजपा 370 और एनडीए 400 पार
New Delhi : पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्पीच पर धन्यवाद भाषण देते हुये विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के संकल्प की मैं सराहना करता हूं. विपक्ष ने लंबे समय पर विपक्ष में ही रहने का संकल्प लिया है. जनता आपके इस संकल्प को जरूर पूरा करेगी. पीएम मोदी ने परिवारवाद पर भी कटाक्ष किया.कहा कि एक ही प्रोडक्ट को कई बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान बंद होने की कगार पर पहुंच गई है. मोदी ने कहा कि अबकी बार भाजपा 370 और एनडीए 400 पार आएगी, ये देश ही नहीं खुद खड़गेजी भी बोल रहे हैं. मोदी ने विपक्ष के अभियान पर कटाक्ष करते हुये कहा कि आप जिस प्रकार से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं. मुझे पक्का विश्वास है कि जनता आपको जरूर आशीर्वाद देगी और आप अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि एक अच्छा विपक्ष बनने का मौका मिला था. मगर उस दायित्व को भी नहीं निभा सके. 10 साल कम नहीं होते हैं. खुद तो उभरे नहीं, अच्छे लोगों को भी उभरने का मौका नहीं दिया. पीएम मोदी ने कहा कि देश परिवारवाद से त्रस्त है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सुस्त रफ्तार से हमारी सरकार काम करती तो देश के विकास की रफ्तार भी धीमी हो जाती. हमने गरीबों के लिए चार करोड़ घर बनाए. शहरी गरीबों के लिए 80 लाख पक्के मकान बनाये हैं. अगर कांग्रेस की रफ्तार से ये घर बने होते तो इतना काम करने में 100 साल लग जाते. आज पूरी दुनिया भारत के विकास की रफ्तार देख रही है. इसे भी पढ़ें : भड़काऊ">https://lagatar.in/maulana-azhari-arrested-from-mumbai-for-giving-inflammatory-speech/">भड़काऊ

भाषण देने के आरोप में मुंबई से मौलाना अजहरी गिरफ्तार, जूनागढ़ ले गयी गुजरात एटीएस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही