Search

 
 
 

पीएम मोदी ने मणिपुर की घटना को शर्मनाक बताया, कहा, दोषियों को माफ नहीं किया जायेगा...

 
  New Delhi : मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को भीड़ द्वारा निर्वस्त्र घुमाने की घटना को लेकर देशभर से प्रतिक्रिया आ रही है. इस घटना की वीडियो वायरल ही बवाल मच गया. पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हो गया. कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित चुप्पी पर सवाल उठाने लगे थे. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">शनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मणिपुर पर मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है

इस क्रम में पीएम मोदी ने इस शर्मनाक घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, मणिपुर पर मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है. है. कहा कि पूरे देश की जनता को इस घटना के लिए शर्मसार होना पड़ा है. मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. कानून अपना काम करेगा. पीएम मानसून सेशन शुरू होने से पहले संसद के बाहर पत्रकारों से यह बात कही.

मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मे मणिपुर की जो घटना हमारे सामने आयी है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है. मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करें - खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए और सख्त से सख्त कदम उठायें राजस्थान या छत्तीसगढ़ की कोई घटना हो या मणिपुर की या देश के किसी भी कोने की हो. राजनीति से ऊपर उठ कर कार्र्वाई करें [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही