Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस, बायर सेलर मीट का करेंगे उद्घाटन

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार सुबह 11 बजे ग्लोबल मिलेट्स (मोटा अनाज) कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर ( IARI) कैंपस में होगा. साथ ही प्रधानमंत्री बायर सेलर मीट और प्रदर्शनी का भी शुभारंभ करेंगे. वे कॉन्फ्रेंस को संबोधित भी करेंगे. खबरहै कि कार्यक्रम में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. कॉन्फ्रेंस 19 मार्च तक चलेगा. जानकारों का मानना है कि ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर यह साल भारत के लिए बहुत ही अहम है, क्योंकि भारत 2023 में G20 की मेजबानी कर रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/PMO-111.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-opened-his-mouth-in-adani-case-said-if-he-has-done-wrong-then-he-should-not-be-spared/">अमित

शाह ने अडानी मामले में मुंह खोला, कहा, गलत किया है तो बख्शा नहीं जाना चाहिए, मोदी फिर पीएम बनेंगे

मिलेट्स में ज्वार, बाजरा, रागी जैसे अनाज आते हैं

जान लें कि मिलेट्स मोटा अनाज है इसमें मुख्य रूप से ज्वार, बाजरा, रागी जैसे अनाज आते हैं. याद करें कि केंद्र सरकार के आह्वान पर यूनाइटेड नेशन 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर के रूप में मना रहा है. मिलेट्स को न्यूट्रिशन का भंडार माना जाता है. भारत सरकार किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है. आम लोग मिलेट्स के प्रति जागरूक करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  रूसी">https://lagatar.in/icc-issues-arrest-warrant-against-russian-president-putin-zelensky-welcomes/">रूसी

राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ ICC ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जेलेंस्की ने किया स्वागत

मिलेट्स उत्पादन में भारत का विश्व में पहला स्थान है

कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम से मिलेट्स को इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ावा मिलेगा. यह देश के छोटे किसानों के हित में इसी संबंध में पीएम मोदी कह चुके हैं कि मिलेट्स को ग्लोबली पहचान मिलने का मतलब है कि हमारे छोटे किसानों के लिए ग्लोबल मार्केट तैयार हो. मिलेट्स उत्पादन में भारत का विश्व में पहला स्थान है. इसी के बलबूते अब भारत विश्व में अपनी खास पहचान बनाने के पुरजोर प्रयास कर रहा है. मिलेट्स खाना स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही