Search

 
 
 

पीएम मोदी का झारखंड दौरा शुक्रवार को, बिहार, बंगाल भी जायेंगे, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे

 
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार और शनिवार को झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. इस क्रम में पीएम करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी.                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

झारखंड के सिंदरी में सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे

पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री एक मार्च को लगभग 11 बजे झारखंड के सिंदरी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह राज्य में 35,700 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वह लगभग तीन बजे पश्चिम बंगाल के हुगली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

शनिवार को प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर पहुंचेंगे

अगले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री लगभग 10:30 बजे पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर पहुंचेंगे, जहां वे 15,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसी दिन दोपहर ढाई बजे वह बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री बिहार के बेगूसराय पहुंचेंगे, जहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और देश भर में लगभग 1.48 लाख करोड़ रुपये की कई तेल और गैस क्षेत्र की परियोजनाओं और बिहार में 13,400 रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही