Search

 
 
 

प्रधानमंत्री मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका, मिस्र का दौरा करेंगे : विदेश मंत्रालय

 
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने आज शुक्रवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपनी उच्च स्तरीय वार्ता के क्रम को आगे बढ़ाते हुए 22 जून को वाशिंगटन में उनसे मुलाकात करेंगे. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे

जानकारी दी कि यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून की शाम को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. मंत्रालय ने यात्रा कार्यक्रम के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे. मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे.

मोदी  प्रमुख कंपनियों के सीईओ, पेशेवरों के साथ  बातचीत करेंगे

इसके एक दिन बाद 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उनके सम्मान में दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे. मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन में कई प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) , पेशेवरों और अन्य हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही