NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में 96वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. इस अवसरपर प्रधानमंत्री ने नये खेल परिसर का उद्घाटन किया और हैप्पी वैली कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया. बता दें कि सबसे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा-आज होली का त्योहार है, इस अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को, आपको, आपके परिवारों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. इसे भी पढ़ें : यूक्रेन">https://lagatar.in/ukraine-war-russia-bombs-drama-theater-fears-of-killing-a-large-number-of-women-and-children/">यूक्रेन
वॉर : रूस ने ड्रामा थिएटर पर बम बरसाये, भारी संख्या में महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की आशंका
सांसद संजय राउत ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी द कश्मीर फाइल्स फिल्म के प्रचारक बन गये हैं…
प्रदेश : योगी सरकार में एनकाउंटर का खौफ, अपराध नहीं करूंगा… लिखे पेपर लिये थाने पहुंच रहे हिस्ट्रीशीटर
वॉर : रूस ने ड्रामा थिएटर पर बम बरसाये, भारी संख्या में महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की आशंका
दुनिया की नजरें हम पर टिकी हुई हैं
पीएम ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में हमने जिस गति से प्रगति की है, अब उससे कई गुना तेजी से आगे बढ़ने का समय है. आने वाले वर्षों में आप कहीं किसी जिले को संभाल रहे होंगे, किसी विभाग को संभाल रहे होंगे, कहीं इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट आपकी निगरानी में चल रहा होगा. कहा कि 21वीं सदी के जिस मुकाम पर आज भारत है, पूरी दुनिया की नजरें हम पर टिकी हुई हैं. कोरोना ने जो परिस्थितियां पैदा की हैं, उसमें एक नया वर्ल्ड ऑर्डर उभर रहा है. इस नये वर्ल्ड ऑर्डर में भारत को अपनी भूमिका बढ़ानी है और तेज गति से अपना विकास भी करना है. इसे भी पढ़ें : शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-mp-sanjay-raut-said-pm-modi-has-become-the-campaigner-of-the-kashmir-files-film/">शिवसेनासांसद संजय राउत ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी द कश्मीर फाइल्स फिल्म के प्रचारक बन गये हैं…
हममें से बहुत से लोग उस समय में नहीं होंगे
पीएम मोदी ने कहा, हम में से बहुत से लोग उस समय नहीं होंगे जब भारत अपनी आजादी के 100वें वर्ष में प्रवेश करेगा. लेकिन आपका ये बैच, उस समय भी रहेगा, आप भी रहेंगे. आजादी के इस अमृतकाल में, अगले 25 साल में देश जितना विकास करेगा, उसमें बहुत बड़ी भूमिका आपकी होगी. बीते वर्षों में मैंने अनेक Batches के Civil Servants से बात की है, मुलाकात की है, उनके साथ लंबा समय गुजारा है. लेकिन आपका Batch बहुत स्पेशल है. आप भारत की आजादी के 75वें वर्ष में अपना काम शुरू कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/uttar-pradesh-fear-of-encounter-in-yogi-government-will-not-commit-crime-history-sheeter-reaching-the-police-station-with-written-papers/">उत्तरप्रदेश : योगी सरकार में एनकाउंटर का खौफ, अपराध नहीं करूंगा… लिखे पेपर लिये थाने पहुंच रहे हिस्ट्रीशीटर
Leave a Comment